विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2018

दिल्ली के मंडावली इलाके में 15 साल की लड़की का गैंग रेप, छह गिरफ्तार

पीड़ित लड़की मानसिक रूप से कमजोर, मधु विहार के एक पार्क में ले जाकर शराब पिलाकर रेप किया

दिल्ली के मंडावली इलाके में 15 साल की लड़की का गैंग रेप, छह गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: दिल्ली के मंडावली इलाके में नाबालिग लड़की से गैंग रेप किया गया. पीड़ित मानसिक रूप से कमजोर है.

बताया जाता है कि 8 जनवरी को यह वारदात हुई. 15 साल की पीड़ित लड़की की एक लड़के से दोस्ती थी. वह उसको पार्क में ले गया. वहां तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया. पुलिस ने रेप करने वाले और उनके मददगारों को गिरफ्तार कर लिया है. कुल छह आरोपी पकड़ लिए गए हैं.

VIDEO : रेप किया, गोली मारी और फिर कुंए में फेंका

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी आसपास ही रहते हैं. गत 8 जनवरी को तरीबन 9.30 बजे सभी मिलकर मधु विहार के एक पार्क गए. आरोप है कि पार्क में लड़की को शराब पिलाकर तीन युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के संज्ञान में जैसे ही मामला आया उसने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com