विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2020

नकली सिक्के बनाने वाला मोस्टवॉन्टेड चढ़ा फरीदाबाद पुलिस के हत्थे 

आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था, रिमांड में आरोपी ने 1200 नकली पांच के सिक्के बरामद करवाए, आरोपी के खिलाफ दिल्ली में दो मुकदमे व हिसार में एक मुकदमा दर्ज है.

नकली सिक्के बनाने वाला मोस्टवॉन्टेड चढ़ा फरीदाबाद पुलिस के हत्थे 
आरोपी की पहचान नरेश निवासी गांव चरखी दादरी के रुप में हुई है.
फरीदाबाद:

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस द्वारा मोस्टवांटेड के सफाये के लिए चलाये गये अभियान में कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सैक्टर 17 ने मई 2019 में पांच रु. के नकली सिक्कों को बनाने वाले गिरोह को पकड़ा था, जिसमे शामिल नरेश पुत्र सोमप्रकाश निवासी गांव चरखी दादरी फरार था, जिसको अभियोग में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

मोस्टवंटेड रहे 5000 रुपये के एक इनामी बदमाश को काबू करने में सफलता हासिल की है. आरोपी की पहचान नरेश निवासी गांव चरखी दादरी हरियाणा के रुप में हुई है.

आरोपी पांच रुपए के नकली सिक्कों को बनाने वाले गिरोह के साथ काम करता था, जिनकी नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री बहादुरगढ़ में थी, जो नकली सिक्कों को टोल प्लाजा पर सप्लाई करते थे. आरोपी ने पूछताछ पर बताया है कि लगभग एक वर्ष तक उसने 5 रु. के नकली सिक्कों को बनाने वाले गिरोह के साथ काम किया और इसमें उसकी पार्टनरशिप थी, जिसमे आरोपी के 6 साथी पहले गिरफ्तार हो चुके है. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली व बहादुरगढ़ में किराये के कमरे पर रहता था.

आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था, रिमांड में आरोपी ने 1200 नकली पांच के सिक्के बरामद करवाए, आरोपी के खिलाफ दिल्ली में दो मुकदमे व हिसार में एक मुकदमा दर्ज है. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली व बहादुरगढ़ में अपनी जीजा के घर किराये के कमरे पर रहता था.

आरोप को पकड़ने के लिए मुख्य सिपाही संदीप हुड्डा ने लगातार 7 दिन उसके जीजा के घर के पास सब्जी की रेहड़ी लगाकर रेकी की और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है.  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को आज पेश अदलत कर जेल भेजा गया है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime, Faridabad, Haryana, Haryana Police, Fake Coin Racket, Fake Coins
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com