प्रतीकात्मक फोटो
एटा:
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सराय राजनगर गांव में तीन अवयस्क लड़कों ने एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कों की उम्र 14 से 15 साल के बीच है. इन लोगों ने बुधवार की रात खेत जा रही महिला को पकड़ा और उससे बलात्कार किया. महिला के विरोध करने पर तीनों ने उसे पीटा.
महिला की शिकायत के आधार पर तीनों लड़कों के खिलाफ बलात्कार तथा उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं