विज्ञापन

ममता ने लपकी पाक रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी...केंद्र सरकार से पूछा-क्यों नहीं कर रहे एक्शन की बात

Mamata Banerjee On Khwaja Asif: सीएम ममता बनर्जी ने पाक के रक्षा मंत्री के कोलकाता तक अटैक करने की धमकी पर कहा कि आप यह क्यों नहीं कह रहे हैं कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी?

ममता ने लपकी पाक रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी...केंद्र सरकार से पूछा-क्यों नहीं कर रहे एक्शन की बात
cm mamata banerjee news khwaja asif kolkata attack
  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के कोलकाता तक हमले की धमकी दी है
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
  • ममता बनर्जी ने पाकिस्तान की धमकी पर केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए ऐक्शन लेने की बात कही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पाकिस्तान को चाहे जितनी चोट मिल जाए,वह नहीं सुधरेगा. ठीक उसी तरह जैसे कुत्ते की पूछ कभी सीधी नहीं होती. अब पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को ही देख लीजिए, ऑपरेशन सिंदूर वाले घाव अब तक भरे नहीं कि कोलकाता तक अटैक करने की गीदड़भभकी दे दी. ख्वाजा आसिफ के इस बयान की भारत में खूब चर्चा है. सीएम ममता बनर्जी ने तो केंद्र सरकार से सीधे पूछ लिया कि आप पाक के खिलाफ ऐक्शन लेने की बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हम इस मामले की जांच भी चाहते हैं.

आप ऐक्शन क्यों नहीं ले रहे?

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के बीच सीएम ममता बनर्जी ने पाक के रक्षा मंत्री के कोलकाता तक अटैक करने की धमकी पर कहा कि आप यह क्यों नहीं कह रहे हैं कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? रक्षा मंत्री ने कोलकाता को लेकर ऐसी बात क्यों कही? हम इस मामले में जांच चाहते हैं. ममता ने आगे कहा कि जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कोलकाता पर हमले की बात कही, तब आपकी चुप्पी के लिए आपको इस्तीफा दे देना चाहिए.

'...तो कोलकाता तक हमले करेंगे'

बीते दिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के अंदर भारत का खौफ कहिए या ऑपरेशन सिंदूर का अंदर तक घुस चुका भय, ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में भारत की तरफ से कोई दुस्साहस हुआ, तो पाकिस्तान इसका जवाब कोलकाता तक हमला करके देगा. सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए आसिफ ने कहा, "अगर भारत इस बार कोई 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' (बनावटी हमला) करने की कोशिश करता है, तो इंशाअल्लाह, हम इसे कोलकाता तक ले जाएंगे."

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक! सीएम के हेलिकॉप्टर के सामने उड़ा दिया ड्रोन, हुईं नारा

यह भी पढ़ें-  आसान नहीं TMC के लिए बंगाल की लड़ाई, भवानीपुर में ममता Vs सुवेंदु में कौन भारी? NDTV ने टटोली जनता की नब्ज
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com