प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन की पुलिस कस्टडी में एक युवक ने खुदकुशी कर ली. एक महिला की गुमशुदगी के मामले में पूछताछ के लिए युवक थाने आया था. थाने के बाथरूम में अपने ही गमछे से खिड़की पर लटक कर अपनी जान दे दी. युवक का नाम राजकुमार था और यूपी के कासगंज का रहने वाला था.
जानकारी के अनुसार दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने के बाथरूम की खिड़की से लटक कर एक 35 साल के युवक ने अपनी जान दे दी. घटना बीती रात करीब 2 बजे की है जब राजकुमार नाम के शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही थी. उसके बाद इसने बाथरूम जाने की बात कही और बाथरूम में जाकर अपने ही गमछे को खिड़की से बांधा और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. हालांकि पुलिस कस्टडी में इस तरह से किसी की मौत होना अपने आप पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े करता है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और एक मेडिकल बोर्ड भी गठित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली : मर्सिडीज मालिक ने ऑटो वाले पर किया पैपर स्प्रे का इस्तेमाल, जानें पूरा माजरा
मृतक युवक यूपी के कासगंज का रहने वाला था और दिल्ली के पीतमपुरा के एक सीनियर सेकंडरी स्कूल में गार्ड का काम करता था. सूत्रों की मानें तो मृतक राजकुमार के एक महिला से अवैध संबंध थे जो उसी स्कूल में काम करती थी और वो महिला कई दिनों से लापता थी. इसकी शिकायत जहांगीरपुरी थाने में दर्ज की गई थी.
पुलिस उसी मामले में इसे ढूंढ भी रही थी और अभी कुछ दिन पहले इसके घर कासगंज भी गई थी, पर ये वहां नहीं मिला और जब इसको इसके परिवार के द्वारा ये सूचना मिली कि पुलिस इसे ढूंढ़ रही है तो ये खुद ही कल थाने आया था और पुलिस ने इससे कहा कि उस महिला की जानकारी दे दो.
VIDEO : हत्या कर मुंबई भाग गया था आरोपी
पुलिस का कोई भी आला अधिकारी इस मामले पर बोलने को राजी नहीं है. एसडीएम इस मामले की जांच कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं