- रात में 3:30 बजे आरोपी को घर में रहने वालों ने पकड़ा
- चोर को गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को सौंप दिया गया था
- आरोपी पहले भी इसी घर में तीन बार चोरी की कोशिश कर चुका था
दिल्ली के रोहिणी के विजय विहार इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक घर में पहुंचे चोर को घर वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी को जिस वक्त पकड़ा गया था उस वक्त पेट्रोलिंग पुलिस गश्त पर थी. आरोपी को पकड़े जाने की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घर वालों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस कर्मी उसे पुलिस थाने ले गए और सो गए. इसके बाद आरोपी फरार हो गया.
बताया जाता है कि आरोपी शुक्रवार को रात में 3:30 बजे वारदात को अंजाम देने पहुंचा था. वह जिस घर में चोरी करने के लिए पहुंचा वहां रहने वाले परिवार ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. चोर इसके बाद पुलिस की हिरासत में था. बाद में पुलिस कर्मियों की नींद लग गई और सुबह 6:00 बजे चोरी का आरोपी पुलिस स्टेशन से भाग गया.
चोर द्वारा निशाना बनाए गए घर में रहने वालों के मुताबिक चोर ने इसी घर से फोन चुराए थे. वह तीन बार पहले भी उनके घर में चोरी करने के लिए आया था लेकिन कामयाब नहीं हुआ होने पर भाग गया था. उसकी हरकतों के चलते आसपास के पड़ोसी और यह परिवार सतर्क था.
पर्स लूटने के बाद चलती ट्रेन से उतरकर भाग गया चोर, CCTV फुटेज से पुलिस ने पकड़ा
आरोपी ने अपने बयान में कहा था कि उसके साथ दो चोर और हैं. यह तीन चोरों का गिरोह है. गिरोह का एक सदस्य पकड़ा लिया गया, लेकिन पुलिस की लापरवाही से आरोपी फरार हो गया.
ATM मशीन से नहीं निकले पैसे तो चोर ले आए JCB, ऐसे ले गए उखाड़कर, देखें Viral Video
VIDEO : पीड़ित ने खुद ही किया एटीएम चोर को बेनकाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं