विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2019

मीट काटने वाला चाकू लेकर किया हंगामा और तोड़फोड़, आरोपी फरार

दिल्ली के वेलकम इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में एक व्यक्ति तोड़फोड़ और मारपीट करता हुआ दिखाई दिया

मीट काटने वाला चाकू लेकर किया हंगामा और तोड़फोड़, आरोपी फरार
वीडियो में चाकू लहराकर लोगों को आतंकित करता हुआ दिख रहा आरोपी सलमान.
नई दिल्ली:

दिल्ली के वेलकम इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स हाथ में मीट काटने वाला बड़ा चाक़ू और तंदूर की रॉड लेकर सड़क पर हंगामा कर रहा है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जबकि आरोपी सलमान की तलाश जारी है.

वीडियो में दिख रहा है कि उक्त व्यक्ति लोगों को डरा रहा है. वह ढाबों में तोड़फोड़ भी कर रहा है. पुलिस के मुताबिक यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद आईपीसी की धारा 387, 452, 506, 427 और आर्म्स एक्ट के तहत वेलकम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है.

इस मामले में पुलिस ने एक शख्स मारूफ़ को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हंगामा कर रहे सलमान की तलाश जारी है. वीडियो तीन दिन पहले का है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com