प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. इस मामले में दिल्ली कैंट थाने के एसएचओ को भी लाइन हाजिर किया गया है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को आईएनए में हुई जेएनयू के छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया था. इसी दौरान महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ हुई थी. जेएनयू के छात्र केंद्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे जिसमें सरकार ने 60 शिक्षण संस्थानों को स्वायत्ता देने की बात की घोषणा की थी.
यह भी पढ़ें: मीडिया कर्मियों से मारपीट को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों का हल्ला बोल
प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फोटो पत्रकार के साथ बदसलूकी की और उसका कैमरा भी छीन लिया था. वहीं एक अखबार की महिला पत्रकार के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी. पुलिस के इस रवैये के खिलाफ शनिवार और सोमवार को पत्रकारों ने पुलिस मुख्यालय और संसद के बाहर प्रदर्शन भी किया था. इस मामले में पत्रकारों का एक दल गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिला था. इस दौरान उन्होंने आरोपी पुलसि अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं