राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहणी कोर्ट में हुए शूटआउट मामले की जांच करने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कल मंडोली जेल पहुंची, जहां कुख्यात गैंग्स्टर टिल्लू से पूछताछ की गई. इस पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के 4 सदस्यों की टीम मंडोली जेल पहुंची थी. टिल्लू पर ही जितेन्द्र उर्फ गोगी की हत्या की प्लानिंग का आरोप है.
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब टिल्लू से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने शूटआउट की प्लानिंग से जुड़े कई राज बताए. आज क्राइम ब्रांच की टीम उसे कोर्ट के जरिए रिमांड पर ले सकती है. बता दें कि 24 सितंबर को रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की गई थी, जिसमें दिल्ली के एक बड़े अपराधी जितेंद्र गोगी (Jitender Gogi) की फायरिंग में मौत हो गई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell ) ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम उमंग और विनय है. उमंग ने पूछताछ में बताया कि इस शूटआउट के लिए उसे टिल्लू उर्फ ताजपुरिया ने फ़ोन पर निर्देश दिया था. इसके बाद हमले में मारे गए दोनों बदमाशो के साथ मिलकर उमंग ने शूटआउट के पहले रोहिणी कोर्ट की रेकी की थी. इसके अलावा विनय को उमंग ने अपने साथ इस सजिश में शामिल किया था.
रोहिणी कोर्ट शूटआउट: जेल में बैठकर हमले का 'LIVE UPDATE' ले रहा था गैंगस्टर टिल्लू
शूटआउट के पहले दोनों हमलावरों को उमंग और विनय अपने साथ कार में लेकर रोहिणी कोर्ट गए थे. यहां उमंग और विनय ने भी वकील की यूनिफार्म पहनी हुई थी. जैसे ही इन्हें पता चला कि हमलावर राहुल और जग्गा मारे गए ये दोनों भी वहां से फरार हो गए. इनकी गिरफ्तारी गेट नम्बर 4 के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं