दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने 22 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने न सिर्फ एक लड़की को कार में अगवा किया बल्कि रेप की कोशिश की. विरोध करने पर शराब की बोतल मारकर उसे बुरी तरह घायल भी कर दिया. इसके बाद उसे लहूलुहान हालात में यूपी गेट के पास फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम राम कौशिक है. वह दिल्ली के जमरूदपुर इलाके का रहने वाला है और एक बेकरी शॉप चलाता है. आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं. उसे मेरठ से गिरफ्तार किया गया है. दअरसल, दिल्ली के सराय काले खां इलाके में एक 25 साल की लड़की को राम कौशिक ने अपना जानकार बताकर जबरन कार में बिठाया. फिर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. जब लड़की ने विरोध किया तो शराब के नशे में चूर राम कौशिक ने लड़की पर शराब की बोतल से हमला कर दिया. इस हमले में लड़की बुरी तरह घायल हो गई. इसके बाद लड़की को ग़ाज़ियाबाद में यूपी गेट के पास फेंक दिया.
कोलकाता: ब्यूटी पार्लर में महिला के साथ बदमाशों ने किया रेप, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी ग़ाज़ियाबाद पुलिस से मिली. पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की त्रिलोकपुरी की रहने वाली है. वह 23 नवंबर को इंद्रप्रस्थ पार्क में अपनी बहन को खाना देने आयी थी. पीड़ित के मुताबिक तभी आरोपी अपनी कार से आया और बताया कि वो उसकी मां का जानकार है. वो उसे घर तक छोड़ देगा. जब लड़की ने मना किया तो आरोपी पैदल चल रही लड़की का पीछा करने लगा और मिलेनियम डिपो के पास उसे कार में बिठा लिया. लड़की के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में चूर था और वो कार में बैठते ही उससे जबरदस्ती करने लगा. जब लड़की ने विरोध किया तो उसने गुस्से में शराब की बोतल मार दी. जिससे लड़की गंभीर रुप से घायल हो गयी. उसके बाद आरोपी ने लड़की को यूपी गेट के पास फेंक दिया था.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से रेप करने के आरोप में युवक को 7 साल की सजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं