विज्ञापन

दिल्ली : टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से लग्जरी बाइक लेकर रफूचक्कर होने वाला गिरफ्तार, 6 सुपर बाइक बरामद

दिल्ली पुलिस की विजय विहार थाना टीम ने टेस्ट ड्राइव के बहाने महंगी मोटरसाइकिलें चोरी करने वाले शातिर ऑटो‑लिफ्टर को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली : टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से लग्जरी बाइक लेकर रफूचक्कर होने वाला गिरफ्तार, 6 सुपर बाइक बरामद
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
  • पुलिस ने शातिर ऑटो-लिफ्टर पुनीत सतीजा को गिरफ्तार किया है, जो टेस्ट ड्राइव के बहाने मोटरसाइकिलें चुराता था
  • आरोपी के कब्जे से छह महंगी मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनसे कुल नौ चोरी के मामले सुलझाए गए हैं
  • पुनीत सतीजा बीकॉम ग्रेजुएट है और उसने एक लग्जरी बाइक शोरूम में छह महीने तक इंटर्नशिप भी की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले की विजय विहार थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने एक ऐसे शातिर ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया है, जो शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने महंगी मोटरसाइकिलें लेकर फरार हो जाता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 हाई-एंड मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनसे चोरी के कुल 9 मामले सुलझ गए हैं. डीसीपी रोहिणी ने बताया कि ​19 मार्च  को विजय विहार स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के सेल्समैन दीपक खन्ना ने शिकायत दर्ज कराई कि एक शख्स टेस्ट ड्राइव के बहाने उनकी बाइक लेकर फरार हो गया.

बाइक चोर तक कैसे पहुंची पुलिस

मामले की जांच के लिए ACP अतुल सूद के दिशा निर्देश में और SHO मनोहर लाल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गयी. दिल्ली ​पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान पुनीत सतीजा के रूप में की. पुलिस टीम ने भलस्वा डेयरी इलाके में छापेमारी कर पुनीत को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के वक्त वह सीमापुरी इलाके से चोरी की गई 'जावा बॉबर 42' बाइक पर सवार था. दिल्ली पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी पुनीत की निशानदेही पर बुराड़ी इलाके से 5 और महंगी मोटरसाइकिलें बरामद की गईं.

ये भी पढ़ें : सरिता विहार हत्याकांड: 50 हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, 3 राज्यों में पीछा कर मिली कामयाबी

B.Com ग्रेजुएट निकला चोर

​डीसीपी रोहिणी शशांक ने जानकारी दी कि हैरानी की बात यह है कि आरोपी पुनीत सतीजा (29 वर्ष) काफी पढ़ा-लिखा है. ​वह B.Com ग्रेजुएट है और रेवाड़ी, हरियाणा का रहने वाला है, उसे बाइक्स की अच्छी समझ है क्योंकि उसने एक लग्जरी बाइक शोरूम में 6 महीने इंटर्नशिप भी की थी. ​रेवाड़ी में उसका कार एक्सेसरीज का बिजनेस था, जिसमें उसे 25 लाख रुपये का घाटा हुआ. कर्ज और घाटे की भरपाई के लिए वह अपराध की दुनिया में उतर गया. इससे पहले उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था.

ये भी पढ़ें : गैंगस्टर हाशिम बाबा की बीवी ने तिहाड़ प्रशासन पर लगाया आरोप- रमजान में रोजा नहीं रखने दिया

आरोपी के पास से जब्त की गई बाइक

  • ​रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650
  • ​जावा बॉबर 42 (तीन मोटरसाइकिलें)
  • ​होंडा CB-350RS
  • ​बुलेट R गुरिल्ला  

दिल्ली ​पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने इन बाइक्स को कहीं बेचने की योजना तो नहीं बनाई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com