विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2018

दिल्ली : एक साल की बच्ची से युवक ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है जब बच्ची अपने घर के बाहर बैठी हुई थी और उसकी मां घर की साफ- सफाई में व्यस्त थी.

दिल्ली : एक साल की बच्ची से युवक ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है जब बच्ची अपने घर के बाहर बैठी हुई थी और उसकी मां घर की साफ- सफाई में व्यस्त थी. आरोपी की पहचान असलम के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि वह बच्ची को अपने घर ले गया और वहां कथित तौर पर उससे बलात्कार किया. पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने पर घटना सामने आई. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

VIDEO : राजस्थान में 12 साल तक की लड़कियों से रेप करने पर मृत्युदंड

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com