विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2018

दिल्ली: युवक को एक के बाद एक 50 से ज्यादा बार चाकू मारा, CCTV में कैद हुई वारदात

राजधानी दिल्ली के खानपुर इलाके की दुग्गल कॉलोनी में गुरुवार शाम 4 बजे के करीब आशीष नाम का युवक जैसे ही जिम से निकल कर स्कूटी से अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ.

दिल्ली:  युवक को एक के बाद एक 50 से ज्यादा बार चाकू मारा, CCTV में कैद हुई वारदात
जिम से निकल कर जा रहे युवक को मारे 50 से ज्यादा चाकू
  • बीचबचाव करने वाले युवक से साथ खेली खूनी होली
  • दस बाइक पर सवार 20 से ज्यादा लड़को ने खेली खूनी होली
  • जिम से निकल कर जा रहे एक युवक को मारे 50 से ज्यादा चाकू
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के खानपुर इलाके की दुग्गल कॉलोनी में गुरुवार शाम 4 बजे के करीब आशीष नाम का युवक जैसे ही जिम से निकल कर स्कूटी से अपने घर की तरफ जा रहा था. रास्ते में पहले से आशीष का इंतजार दो लड़के कर रहे थे. आशीष को अपनी तरफ आते देख दोनों ने अपने साथियों को आशीष के आने की ख़बर कर दी फिर क्या था. एक के बाद एक 10 बाइकों पर सवार करीब 20 लड़कों ने आशीष को घेर लिया और उसपर एक के बाद एक चाकू और रॉड से वार करने लगे. आशीष पर 50 से ज्यादा वार किए गए. जिसके बाद सारे हमलावर अपनी अपनी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए. भागते हुए उनके हाथ मे चाकू रॉड साफ देखी जा रही थी. लोगों ने पुलिस को कॉल की, लेकिन पुलिस 1 घंटे तक नहीं आई. तो लोगों ने आशीष को साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें: पहले पत्नी पर किया जानलेवा हमला बाद में खुद को भी मारा चाकू

दरअसल, आशीष पर हमला करने आए दो लड़कों पर इलाके के एक बच्चे ने पानी का गुब्बारा मार दिया था, जिसके बाद दोनों लड़के बच्चे की पिटाई करने लगे. आशीष ने आकर बच्चे को बचाया तो दोनों लड़को ने आशीष को देख लेने की धमकी दी. और बाद में आपने दोस्तों के साथ मिलकर आशीष पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया.

VIDEO: होली से पहले लड़कों ने खेली खून की होली
सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Stabbed 50 Times, Khanpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com