विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2017

JNU की विदेशी छात्रा के सामने सरेआम करने लगा 'गंदी हरकत', चढ़ा पुलिस के हत्थे

ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में यह महिला उस समय अपने कुत्ते को घुमाने के लिए निकली थी. उसने देखा कि एक आदमी उसे अजीब निगाहों से देख रहा है.

JNU की विदेशी छात्रा के सामने सरेआम करने लगा 'गंदी हरकत', चढ़ा पुलिस के हत्थे
महिला की शिकायत पर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया (प्रतीकात्मक चित्र)
  • ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 इलाके की घटना
  • जर्मन महिला अपने कुत्ते को घुमाने बाहर निकली थी
  • सड़क पर एक शख्स महिला की ओर घूरते हुए अश्लील हरकतें करने लगा
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में जेएनयू की एक पीएचडी छात्रा के सामने कथित रूप से हस्तमैथुन करने के आरोप में 32 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 33-वर्षीय पीएचडी छात्रा जर्मनी की है. यह घटना गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे की है. ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में यह महिला उस समय अपने कुत्ते को घुमाने के लिए निकली थी. उसने देखा कि एक आदमी उसे अजीब निगाहों से देख रहा है. इसके बाद महिला कुछ पल के लिए रुक गई. जब वह व्यक्ति दूसरी ओर देखने लगा, तो महिला आगे बढ़ गई.
यह भी पढ़ें
प्लेन में महिला के सामने कर रहा था 'अश्लील' हरकत, हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति जिधर खड़ा था, महिला जब उस ओर बढ़ी तो उस शख्स ने अपनी पैंट नीचे उतार ली और महिला की ओर घूरते हुए हस्तमैथुन करने लगा.
यह भी पढ़ें
व्हाट्सऐप ग्रुप में अचानक मेंबर एक-दूसरे को भेजने लगे अश्लील मैसेज! करतूत निकली हैकर की

महिला उस पर जोर से चीख पड़ी और जब तक वह उसे पकड़ने की कोशिश करती, वह अपनी कार में बैठकर फरार हो गया.
हालांकि इस दौरान महिला ने उस कार की और उस पर लगे नंबर प्लेट की तस्वीर खींच ली.

वीडियो : नंबर हैक कर व्हाट्सऐप ग्रुप पर अश्लील तस्वीरें भेजने वाला गिरफ्तार

इसके बाद महिला ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तरुण को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. तरुण को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Obscene Act, Man Masturbating, German Student, JNU Student, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com