प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बदमाशों ने एक बाइक चालक को गोली मार दी. वारदात के बाद आरोपी बुरी तरह से घायल युवक की बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने युवक के परिवार वालों को वारदात की सूचना दे दी है. जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान जितेन्द्र के रूप में हुई है. वह परिवार के साथ बादली इलाके में ही रहता है.
यह भी पढ़ें: मामूली कहासुनी पर पिता-पुत्र की हत्या, एक हुए जख्मी
पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बादली टेलिफोन एक्सचेंज के पास बाइक चालक को गोली मारी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित युवक अपने घर की तरफ जा रहा था. इस बीच खेड़ा से बवाना नहर की तरफ से बादली टेलिफोन एक्सचेंज की तरफ से जाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने उसे जबरन रोका और लूट का विरोध करने पर गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया और बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं