विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2019

दिल्ली के सूरजमल विहार में व्यापारी का शव कार में मिला

मृतक की पहचान 35 साल के सचिन अग्रवाल के रूप में हुई, फर्श टाइल्स का व्यवसाय करते थे

दिल्ली के सूरजमल विहार में व्यापारी का शव कार में मिला
प्रतीकात्मक फोटो.
  • बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे सचिन
  • सूरजमल विहार में गोलीबारी की घटना की सूचना पुलिस को मिली
  • कार में अग्रवाल का शव और उनकी पिस्तौल मिली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के सूरजमल विहार में एक व्यापारी का शव गुरुवार को सुबह उसके घर के पास खड़ी कार के अंदर मिला. मृतक की पहचान 35 साल के सचिन अग्रवाल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक सचिन फर्श टाइल्स का व्यवसाय चलाते थे और अपने परिवार के साथ रहते थे. पुलिस के मुताबिक, वह बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे. पुलिस को आज सुबह सूरजमल विहार में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली.

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कार में अग्रवाल का शव देखा. उन्होंने कहा कि एक पिस्तौल, जो व्यवसायी की है, कार से बरामद की गई. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक आत्महत्या का मामला है. हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है.

अग्रवाल के एक दोस्त, जो घटना के समय उसके साथ था, से पूछताछ की जा रही है. हालांकि दोस्त ने इस घटना में शामिल होने से इंकार किया है. घटना के बाद, अग्रवाल के दोस्त ने अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड को जानकारी दी. सचिन का हथियार लाइसेंसी था. पुलिस सचिन से घरवालों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com