विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

बदमाशों का कहर, 2 बहनों की गला दबाकर हत्या और लूटपाट

प्रारंभिक जांच में दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. छानबीन में वहां लूटपाट के भी संकेत मिले हैं.

बदमाशों का कहर, 2 बहनों की गला दबाकर हत्या और लूटपाट
प्रतीकात्मक फोटो
  • लखनऊ के गुड़म्बा इलाके की घटना
  • मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
  • लूटपाट के इरादे से की गई हत्या
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाशों ने दो सगी बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी है. मामला गुड़म्बा इलाके का है. बदमाशों ने हत्या के बाद लूटपाट भी की है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अपनी पड़ताल में जुट गई. वहीं जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. 

पुलिस के मुताबिक, गुडंबा थाना क्षेत्र के बजरंग विहार 8/2 जीवनधारा कॉन्वेंट कॉलेज के पास कुर्सी रोड गुडंबा में रहने वाले बद्री प्रसाद की पुत्री केसर श्रीवास्तव उर्फ जुग्गुन (59), संदल श्रीवास्तव (45) निवासी 8/1 जीवनधारा कॉन्वेंट कॉलेज अकेले रहती थी. रविवार तड़के बदमाशों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और घर में लूटपाट कर फरार हो गए. घटना का पता किसी को नहीं लगा. सुबह जब पड़ोसियों ने घर का सामान बिखरा देखा, तो पुलिस को सूचना दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. दो बहनों की हत्या की सूचना मिलने पर आईजी रेंज जयनारायण सिंह, एसएसपी दीपक कुमार, एएसपी ट्रांसगोमती, सीओ सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक एक्स्पर्ट, फिंगर पिंट्र दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा. 

हालांकि प्रारंभिक जांच में दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. छानबीन में वहां लूटपाट के भी संकेत मिले हैं. उनके कमरों का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला. एसएसपी ने दावा किया कि जल्द ही इस डबल मर्डर और डकैती केस का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

( इनपुट आईएनएस से )

ये भी पढ़ें :
IIT की छात्रा ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, पीएम मोदी से लगाई इंसाफ की गुहार
ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के साथ बदमाशों ने की लूटपाट और मारपीट
पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ससुराल के सामने धरने पर बैठी



 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com