विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2020

आत्महत्या करने से पहले CISF कांस्टेबल ने अपने दो सहकर्मियों को मारी गोली

प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांस्टेबल वी एन मूर्ति ने किसी बात पर विवाद होने के बाद आपा खो दिया और शिविर के भीतर अपने सहकर्मियों मोहम्मद तस्लीम और संजय ठाकरे पर गोली चला दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

आत्महत्या करने से पहले CISF कांस्टेबल ने अपने दो सहकर्मियों को मारी गोली
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • आत्महत्या करने से पहले अपने सहकर्मियों पर कथित तौर पर गोलीबारी की
  • गोलाबारी से एक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया
  • घटना उधमपुर जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर स्थित सुई जाखड़ गांव में हुई
उधमपुर:

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के यहां स्थित एक शिविर में मंगलवार को एक जवान ने आत्महत्या करने से पहले अपने सहकर्मियों पर कथित तौर पर गोलीबारी की जिससे एक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उधमपुर जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित सुई जाखड़ गांव में हुई. प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांस्टेबल वी एन मूर्ति ने किसी बात पर विवाद होने के बाद आपा खो दिया और शिविर के भीतर अपने सहकर्मियों मोहम्मद तस्लीम और संजय ठाकरे पर गोली चला दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसके बाद मूर्ति ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मार ली. तीन घायल जवानों को उधमपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो कांस्टेबलों- वी एन मूर्ति और मोहम्मद तस्लीम को मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल संजय ठाकरे को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू के सेना अस्पताल में विशेष चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया है. वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं.
 

(आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं.)

हेल्‍पलाइन नंबर:

AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)

स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)

वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)

iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)

एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CISF Constable, CISF Constable Fire, CISF Constable Suiside
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com