प्रतीकात्मक फोटो.
- डॉक्टर श्रीकांत गौड़ का 6 जुलाई को कर लिया था अपहरण
- पुलिस ने उन्हें 19 जुलाई को रिहा करवा लिया था डॉक्टर को
- अपहरणकर्ताओं ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
ओला कैब चालक के जरिए एक चिकित्सक के अपहरण में कथित तौर पर शामिल दो भाइयों को उत्तर प्रदेश के मेरठ में गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस ने इनपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
यह भी पढ़ें : अगवा डॉक्टर दंपति लखनऊ से मुक्त, 9 गिरफ्तार
6 जुलाई को हुआ था अपहरण
गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल के चिकित्सक श्रीकांत गौड़ का 6 जुलाई को प्रीत विहार से एक कैब में अपहरण कर लिया गया था. अपहरणकर्ताओं ने उनके परिजन से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. इसके बाद उनके परिजन ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी.
यह भी पढ़ें : रात में अंतिम मेट्रो ट्रेन न चूकते तो अपहरण के शिकार न होते डॉ श्रीकांत गौड़
खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले के चार आरोपियों को 19 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था और चिकित्सक को मुक्त करा लिया था. हालांकि सुशील और उसका भाई अनुज उस समय फरार होने में कामयाब हो गया था. गुरुवार की शाम को, पुलिस को दोनों भाइयों के मेरठ के दौराला गांव में होने की खुफिया सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस दल को वहां के लिए रवाना किया गया और इलाके के विशेष कार्यबल से मदद ली गई.
वीडियो देखें : दिल्ली का अगवा डॉक्टर मेरठ से मुक्त
आरोपी ने चला दी गोली
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पुलिस बल के पहुंचने पर आरोपियों ने उन पर गोली चला दी. हालांकि पुलिस ने जवाबी गोलीबारी नहीं की. उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)