बिहार (Bihar) की मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के मिठनपूरा थानान्तर्गत छापेमारी के दौरान शनिवार को तीन टाइम बम (Time bomb) और नशीला मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्रियों समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.आरोपी का नाम मोहम्मद जावेद उर्फ़ सिन्हु है.पुलिस के ट्वीटर हैंडल में इस खबर की पुष्टि की गई है. बिहार पुलिस ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापामारी की, जिसमें तीन टाइम बम,स्मैक, कारतूस बरामद हुआ.
मुजफ्फरपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता :-
— Bihar Police (@bihar_police) February 12, 2023
मुजफ्फरपुर के मिठनपूरा थानान्तर्गत दिо11.02.23 को पुलिस के द्वारा छापामारी के क्रम में तीन टाइम बम तथा नशीला मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्रियों समेत एक व्यक्ति मोо जावेद उर्फ़ सिन्हु को गिरफ़्तार किया गया। https://t.co/WAB9jEJ1cD
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान तिनकोठिया निवासी मोहम्मद जावेद उर्फ सिन्हु, पिता खलील अहमद के रूप में हुई है. इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि स्मैक बनाने वाला मादक पदार्थ 600 ग्राम, स्मैक करीब 100 पुडिया, फायर कारतूस खोखा 05, टाइम बम 03, मोबाइल फोन 04 बरामद किया गया है.
सीआरपीएफ ने गोला-बारूद और विस्फोटकों का जखीरा किया था बरामद
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने 23- 24 जनवरी को राज्य के पीएस मदनपुर और औरंगाबाद के वन क्षेत्र में तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया था. बरामद सामान में मैगजीन के साथ 315 बोर की राइफल, विभिन्न बोर के 3583 राउंड, चार IED, एक UBGL माउंट, दो वायरलेस सेट, एक इंटरसेप्टर, छह डेटोनेटर, 10-15 मीटर कॉर्डटेक्स वायर और आठ मोबाइल फोन शामिल था.
इसके अलावा नक्सल साहित्य और विभिन्न लेख भी बरामद किए गए थे. इस विशेष ऑपरेशन को खत्म करने से पहले, बरामद सभी विस्फोटकों और आईईडी को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नष्ट किया गया था.बिहार में इस तरह से हथियारों की बरामदगी कोई नई बात नहीं है, यहाम आए दिन पुलिस कार्रवाई में हथियार बरामद होते रहते हैं.
यह भी पढ़ें :
VIDEO : MP में एंबुलेंस नहीं मिली तो बीमार पिता को हाथठेले पर अस्पताल लेकर गया 6 साल का बेटा
VIDEO: कुदरत का करिश्मा, तुर्की में भूकंप के 128 घंटे बाद नवजात को मलबे से सकुशल निकाला गया
बेगूसराय में युवक की हत्या के बाद बवाल, थाना और स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ ने की तोड़फोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं