बिहार के बेगूसराय में महादलित युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ. इस दौरान भगवानपुर थाना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में जमकर तोड़फोड़ की गई और पथराव भी किया गया. भारी बवाल के बाद एसपी योगेंद्र कुमार खुद दल बल के साथ भगवानपुर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि दो दिन पूर्व एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी. इसके बाद लोग मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस विरोध प्रदर्शन में असामाजिक तत्व शामिल हो गए और उन्होंने थाने वाहनों में तोड़फोड़ की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि, हत्या के मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है. हत्या का कारण मामूली विवाद है, इसी को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी. फिलहाल स्थिति पूरी नियंत्रण में है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.
दरअसल नौ फरवरी की रात में भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव के मुसहरी टोला में गांव के दबंग अक्षय कुमार ने आग ताप रहे महादलित टोले के दामाद के साथ मामूली विवाद के बाद मारपीट की थी. इसका विरोध करने पर उसके रिश्तेदार को गोली मार दी गई थी, जिसकी इलाज के दौरान कल पटना में मौत हो गई.
इस घटना के बाद लोग लगातार मुआवजा देने और अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी के नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने आज दोपहर में भगवानपुर थाना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हमला कर दिया. भीड़ ने भगवानपुर थाने में खड़े चार वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की. उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी तोड़फोड़ की.
मृतक के परिजनों ने कहा कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके भरण-पोषण का कोई साधन नहीं है. ऐसे में उन्हें उचित मुआवजा प्रशासन द्वारा दिया जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं