विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2018

सर्विसिंग कराते समय हमेशा रखें इन 3 बातों का खयाल, वर्ना कभी भी चोरी हो सकती है आपकी गाड़ी

सर्विस सेंटर में रहते हुए गाड़ी की चाबी पर हमेशा रखें ध्यान, अपना पूरा पता देने से भी बचें

सर्विसिंग कराते समय हमेशा रखें इन 3 बातों का खयाल, वर्ना कभी भी चोरी हो सकती है आपकी गाड़ी
प्रतीकात्मक चित्र
  • सर्विस सेंटर में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी रेगुलर नहीं होते हैं
  • किसी भी तरह के शक होने के बाद पुलिस को दें सूचना
  • संभव हो तो सर्विसिंग कराते समय हमेशा गाड़ी के पास ही रहें
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: आज बड़े महानगर या छोटे शहर में तकरीबन हर किसी के पास अपनी कार या बाइक है. आप उसे कंडिशन में बनाए रखने के लिए समय दर समय उसकी सर्विसिंग भी कराते हैं ताकि लंबे समय तक उसका इस्तेमाल कर सकें. लेकिन आपने यह कभी नहीं सोचा होगा कि सर्विस सेंटर में बरती जाने वाली लापरवाही आपकी गाड़ी चोरी करा सकती है. यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लगे लेकिन यह सच है. बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह गिरफ्तार किया है, जिनके सदस्य पहले सर्विस सेंटर में काम करते थे और बाद में वहां आने वाली गाड़ियों को चुराते थे.

यह भी पढ़ें: आप भी अगर करते हैं ई-कॉमर्स साइट से शॉपिंग तो रहें सावधान

आरोपियों ने बीते तीन से चार महीने में 40 से 50 गाड़ियां चुराई थी. लिहाजा ऐसे में वाहन सर्विसिंग कराते समय आपको एलर्ट रहने की जरूरत है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिसका ध्यान रखकर आप अपनी गाड़ी चोरी होने से बचा सकते हैं. आइये जानते हैं कौन से हैं वो 3 बातें.

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली पुलिस के हत्‍थे चढ़े हाईटेक चोर, वारदात के वक़्त करते थे मोबाइल जैमर का इस्तेमाल

टेस्ट ड्राइव में साथ जरूर जाएं- सर्विस कराने के बाद अकसर मैकेनिक आपको गाड़ी देने से पहले उसे टेस्ट ड्राइव पर ले जाता है, ताकि वह गाड़ी की कंडिशन को जांच सके. ड्राइव पर जाते समय मैकेनिक कार में अकेला होता है. दस मिनट का यही वह समय होता जब वह आपके कार की दूसरी चाबी बनवा सके. ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि सर्विस होने के बाद आप भी टेस्ट ड्राइव में मैकेनिक के साथ जाएं.

सर्विस के दौरान चाबी अपने पास रखें- सर्विस के दौरान आपको चाहिए कि आप गाड़ी का लॉक खोलने के बाद उसकी मेन चाबी अपने पास रख लें. अकसर हम चाबी गाड़ी में ही छोड़ देते हैं. इस वजह से गाड़ी पर काम करने वाले मैकेनिक के पास दूसरी चाबी बनवाने का काफी समय होता है. चाबी ले जाना संभव न हो तो अपनी गाड़ी की सर्विसिंग होते समय आप गाड़ी के पास ही रहें. 

यह भी पढ़ें: चोरी की 7 मंहगी कारों के साथ 6 गिरफ्तार

अपना पूरा पता देने से बचें- सेंटर पर गाड़ी को सर्विसिंग के लिए देते समय आपको चाहिए कि आप कभी भी अपना पूरा पता न दर्ज कराएं. पुलिस की जांच में पता चला है कि गाड़ी की दूसरी चाबी बनाने के बाद गिरोह के लिए काम करने वाले मैकेनिक सर्विस सेंटर के रजिस्टर में दर्ज पते को भी चुराते थे.

VIDEO: मुंबई में पकड़ा गया चोर निकला गांव का प्रधान


इसके बाद ही वह कुछ दिन के बाद संबंधित पते से गाड़ी चुराते थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com