विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2022

सोनभद्र में हमलावरों ने दो पत्रकारों को मारी गोली, हालत गंभीर

सोनभद्र जिले के रायपुर थान क्षेत्र के खलियारी बाज़ार में बृहस्पतिवार रात मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दो पत्रकारों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

सोनभद्र में हमलावरों ने दो पत्रकारों को मारी गोली, हालत गंभीर
पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है और मामले की जांच की जा रही है
सोनभद्र:

सोनभद्र जिले के रायपुर थान क्षेत्र के खलियारी बाज़ार में बृहस्पतिवार रात मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दो पत्रकारों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.थानाधिकारी प्रणव श्रीवास्तव ने यहां बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो प्रमुख दैनिक अख़बारों के क्षेत्रीय पत्रकार श्याम सुंदर पांडेय एवं लड्डू पांडेय खलियारी बाज़ार स्थित एक होटल पर बैठे हुए थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने दोनों पत्रकारों को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद मची अफ़रातफ़री के बीच पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को वैनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफ़र कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonbhadra, Journalist, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com