विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2018

2 साल तक छात्रा से रेप करने के आरोप में टीचर की पिटाई, कपड़े उतार बाजार में घुमाया

आंध्र प्रदेश के गोदावरी ज़िले के एलुरु में बलात्कार के आरोपी एक शिक्षक को पीड़ित के परिवारवालों ने पहले जमकर पीटा.

2 साल तक छात्रा से रेप करने के आरोप में टीचर की पिटाई, कपड़े उतार बाजार में घुमाया
आंध्र प्रदेश में टीचर ने किया रेप
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के गोदावरी ज़िले के एलुरु में बलात्कार के आरोपी एक शिक्षक को पीड़ित के परिवारवालों ने पहले जमकर पीटा, फिर कपड़े उतारकर पूरे बाज़ार में घुमाया. बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. 38 साल के रामबाबू पर अपनी ही एक नाबालिग़ छात्रा से बंधक बनाकर दो साल से बलात्कार करने का आरोप है. 

मंदसौर गैंगरेप में दोषियों को फांसी की सजा मिलने के बाद पीड़ित बच्ची के पिता ने कही यह बात...

शिक्षक को को पीटने और परेड कराने की घटना का वीडियो राहगिरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. इसमें दिख रहा है कि 38 साल के शख्स को बिजी सड़क पर कैसी भीड़ मारते-पीटते घुमा रही है. 

रामबाबू इंग्लिश का टीचर है. उसके ऊपर आरोप है कि वह अपनी 10वीं की स्टूडेंट का पिछले दो सालों से यौन शोषण कर रहा था. मामला तब सामने आया, जब नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई और शिक्षक रामबाबू ने उसे गर्भपात की गोलियां खाने को दी. परिवार को छात्रा से रेप और गर्भवती होने की बात तब पता चली, जब लड़की को काफी रक्त स्राव हुआ. 

कठुआ रेप केस : गवाह को प्रताड़ित करने की याचिका में नया मोड़, पीड़िता भी पहुंची सुप्रीम कोर्ट

उसके बाद परिवार वालों ने शिक्षक को पकड़ा और उसे पीटा. उसके कपड़े फाड़े और फिर पुलिस स्टेशन तक परेड कराते ले गये. वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग शिक्षक का बाजू पकड़ कर उसे पुलिस स्टेशन ले जा रहे हैं. 

इस वीडियो में उन दोनों में एक शख्स यह कहता सुना जा रहा है कि ''वह एक शिक्षक है और उसने अच्छे नंबर देने का वादा कर उससे रेप किया. उसने उसे प्रेग्नेंट कर दिया. उसका इतना खून बह चुका था कि वह मरने के कगार पर थी. हमने उसे अस्पताल में भर्ती करायाय. जब हमें पता चला, हम उसे छोड़ नहीं सके.''

जबलपुर में 5 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार

पुलिस स्टेशन में आरोपी शख्स को शर्ट और तौलिया दिया गया. उसे बैठाया गया और उससे पूछताछ हुई. 

VIDEO: मंदसौर रेप के दोषियों को फांसी की सजा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Teacher Paraded Naked, Andhra Teacher Raped Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com