(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में 24 साल के एक व्यक्ति को अपने दोस्त की कथित रुप से हत्या करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है. उसके दोस्त ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कार्गो टर्मिनल के पार्किंग क्षेत्र में अपनी पत्नी के बारे में ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने पर उसका विरोध किया था. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कार्गो टर्मिनल पर काम करने वाले पांच दोस्त दिनेश कुमार, जगजीत, मनीष, ऋषि कुमार मिश्रा और आकाश 11 अक्तूबर को काम करने के बाद पार्किंग क्षेत्र में पार्टी करने का फैसला किया था.
मनीष ने अपने दोस्तों से कहा कि वह अपनी बीवी का जन्मदिन मनाने के बाद आएगा. वह रात ग्यारह बजे पहुंचा, तबतक बाकी चारों नशे में थे.
यह भी पढ़ें : मंदसौर में रुपयों के मामूली लेन देने को लेकर 32 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
मनीष ने उन्हें यह बताने लगा कि उसने कैसे अपनी बीवी का जन्मदिन मनाया और उसने उन्हें मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें दिखायी. पुलिस के अनुसार उसी बीच मिश्रा ने सुझाव दिया कि उन्हें मनीष के घर जाना चाहिए और उसकी बीवी का जन्मदिन मनाना चाहिए.
VIDEO : आरुषि हत्याकांड में अब तलवार दंपति को रिहाई का इंतजार
उसने कहा कि वह उसकी बीवी को नचवाएगा और उस पर नोटों की बारिश करेगा. इससे मनीष नाराज हो गया. जब मनीष ने उससे कहा वह इस तरह की बातें न कहे तो मिश्रा गुस्से में आ गया और उसने उसके सिर पर कुर्सी दे मारी. मिश्रा की वही मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद अन्य दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी और मिश्रा को पकड़ लिया गया .मनीष को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गयी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं