प्रतीकात्मक फोटो
- दो दिन से लापता था दानिश
- पुलिस कर रही है आसपास के लोगों से पूछताछ
- घर का इकलौता चिराग था दानिश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. घटना दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके की है. पुलिस को मृतक का शव उसके ही घर के पास के एक जंगल से मिला है. पुलिस ने घटना के सामने आने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक युवक की पहचान दानिश के रूप में की गई है. पीड़ित परिवार के अनुसार वह शनिवार शाम से ही लापता था. इस दौरान पीड़ित परिवार ने अपने दानिश को कई बार फोन लगाया लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया.
यह भी पढ़ें: कॉलेज परिसर में लेक्चरर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे पीड़ित परिजनों को सौंप दिया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि दानिश घर का इकलौता चिराग था. दानिश के अभिभावक ने पुलिस को बताया है कि उसे गाना गाने और उसे सोशल साइट्स पर अपलोड करने का शौख था. पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में यह लूटपाट के लिए हत्या करने का मामला लग रहा है.
VIDEO: गौरी लंकेश मामले में हुई पहली गिरफ्तारी.
लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले मामले की जांच पूरी करना चाहती है. इस मामले में पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं