विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

असम में 6 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

कामरूप (मेट्रो) जिले से 6 साल की एक लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

असम में 6 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
मोरिगांव (असम): कामरूप (मेट्रो) जिले से 6 साल की एक लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह हादसा उस समय हुआ जब वह तब घर में अकेली थी. घटना से पहले जिले में एक और नाबालिग लड़की की सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की घटना हुई थी.

पुलिस ने बताया कि लड़की घर में अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता इलाज के लिए पास के एक अस्पताल गए थे. लडक़ी ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद खेत्री पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने सघन तलाशी अभियान के बाद घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पास के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com