फाइल फोटो
- 25 साल के एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या
- मृतक का एक आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था
- राशिद फकीर खान का शव रविवार दोपहर में मिला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ठाणे:
तीन लोगों को 25 साल के एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि मृतक के एक आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
दिल्ली में एक पिता ने झूठी शान के लिए कर दी 13 साल की बेटी की हत्या
पुलिस ने कहा कि यहां नलपाडा इलाके के निवासी राशिद फकीर खान का शव रविवार दोपहर में मिला. पुलिस उसके पास से एक पैनकार्ड और एक महिला की तस्वीर बरामद की है.
अधिकारियों ने कहा कि महिला का पता लगाया गया और पाया गया कि मृतक का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन लड़की के परिवार को उनके रिश्ते पर आपत्ति थी.
पुलिस उपायुक्त सुनील लोखंडे ने कहा कि आरोपियों को 31 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. आगे की जांच जारी है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान अरशद अब्दुल हसन खान, विवेक यादव और रतनलाल सोनूराज यादव के रूप में हुई है.
VIDEO: जेबकतरों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं