प्रतीकात्मक चित्र
लखीमपुर खीरी:
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 13 साल की एक लड़की पर पड़ोस में रहने वाले ने तलवार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच मोबाइल चार्जर को लेकर झगड़ा हुआ था. स्थानीय लोगों ने लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मेला मार्ग पर सरेराह ऐसी वारदात होते देख राहगीर कुछ देर के लिए हैरान रह गए. हालांकि बाद में लोगों हमलावर युवक को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
यह भी पढ़ेें: उत्तर प्रदेश : खुरपे से पत्नी का सिर काटा और कटा सिर लेकर पहुंचा थाने
पुलिस के मुताबिक युवक और किशोरी के बीच मोबाइल फोन के चार्जर को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी.
VIDEO: बलिया में मनचलों ने की छात्रा की हत्या
जिलाधिकारी आकाशदीप ने अस्पताल जाकर घायल लड़की का हालचाल लिया. पीड़ित लड़की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है,. जिलाधिकारी ने उसे हरसंभव इलाज का आश्वासन दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं