
Zimbabwe World Record of Most Sixes in a T20 innings: जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप के अफ्रीका क्वालीफायर में बुधवार को यहां गाम्बिया के खिलाफ चार विकेट पर 344 रन के साथ क्रिकेट के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड कायम किया. इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने ग्रुप बी के इस मैच में 43 गेंद में 15 छक्कों की मदद से नाबाद 133 रन बनाकर जिम्बाब्वे को विश्व रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाने करने में अहम योगदान दिया.
जिम्बाब्वे ने नेपाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जिसने पिछले साल एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाये थे. रजा के 15 छक्के हालांकि किसी टी20 पारी में सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड नहीं है, यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. साहिल ने साइप्रस के खिलाफ 18 छक्के लगाये थे.
टी20 के एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम (20 या उससे अधिक छक्के)
जिम्बाब्वे ने इस मैच में 27 छक्के और 30 चौके लगाये. जो की एक टीम द्वारा टी20 के एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है इस लिस्ट में ज़िम्बाब्वे पहले पायदान पर पहुँच गया है. इसके बाद नेपाल (26 छक्के) टीम है जो दूसरे पायदान पर है, फिर जापान (23), अफगानिस्तान (22 छक्के), वेस्टइंडीज (22 छक्के, 21 छक्के) ने दो बार 20 से अधिक छक्के लगाए है, भारत (21 छक्के), ऑस्ट्रिया (21 छक्के), स्कॉटलैंड (20 छक्के), इंग्लैंड (20 छक्के), एस्तोनिया (20 छक्के) इनके नाम हैं,
नोट: ये वो टीम हैं जिन्होंने टी20 के एक पारी में सर्वाधिक छक्के (20 या उससे अधिक छक्के) लगाए हैं.
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं