विज्ञापन

ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को जबरदस्त धोया, 20 ओवर में ठोके 254, 7 रन से टूटने से बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

West Indies 254 vs Zimbabwe: शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पावेल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 254 रन बनाए.

ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को जबरदस्त धोया, 20 ओवर में ठोके 254, 7 रन से टूटने से बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड
West Indies 254 vs Zimbabwe
  • वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पावेल के अर्धशतकों की मदद से जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बनाए
  • यह स्कोर टी20 विश्व कप इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है.
  • हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और सात चौके शामिल थे, जबकि पावेल ने 59 रन बनाए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

West Indies 254 vs Zimbabwe: शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पावेल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 254 रन बनाए. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कुटाई के सामने जिम्बाब्वे के गेंदबाज बेबस नजर आए. यह जारी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर. वहीं वेस्टइंडीज अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मौकों पर 200 से अधिक का स्कोर करने वाली सूची में भारत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई है. दोनों ने 4-4 बार ऐसा किया है. 

हेटमायर का कैच टकपाना पड़ा महंगा

हेटमायर ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. 34 गेंद में सात छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से उन्होंने 250 की स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए. उनके अलावा रोवमैन पावेल  ने 35 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों के दम पर 59 रन ठोके. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 122 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. 

अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 13 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली. जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने क्रमश: 47 और 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. कप्तान सिकंदर रजा ने तीन ओवर में 52 रन लुटाए.

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा बड़ा टोटल

वेस्टइंडीज के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. जबकि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जिन्होंने 2007 में केन्या के खिलाफ 6 विकेट खोकर 260 रन बटोरे थे. अगर वेस्टइंडीज 7 रन और बना लेती तो वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट जाता. जबकि इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आयरलैंड है. आयरलैंड ने इसी साल ओमान के खिलाफ 5 विकेट खोकर 235 रन बनाए हैं. वहीं लिस्ट में चौथे स्थान पर इंग्लैंड है. इंग्लैंड ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए थे.

खराब शुरुआत के बाद आया तूफान

रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद वेस्टइंडीज ने पावर प्ले में दो विकेट पर 55 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने तीसरे ओवर में ब्रेंडन किंग (09) का विकेट गंवाया जिन्होंने नगारवा की गेंद पर ताशिंगा मुसेकिवा को कैच थमाया. हेटमायर ने नगारवा पर चौके से खाता खोला जबकि मुजरबानी की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. उन्होंने नगारवा के अगले ओवर में भी लगातार दो चौके जड़े. सलामी बल्लेबाज शाई होप (14) ने ब्रेड इवान्स पर चौका मारा लेकिन अगली गेंद पर ब्रायन बेनेट ने उनका शानदार कैच लपका.

15 ओवर में ठोके 179

हेटमायर ने ग्रीम क्रेमर का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया और फिर रजा पर तीन छक्कों के साथ सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. हेटमायर ने रजा के अगले ओवर में छक्के के साथ 10वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. पावेल ने भी इवान्स पर छक्का मारा और डियोन मायर्स पर भी चौका और छक्का जड़ा. पावेल ने क्रेमर की गेंद पर एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. हेटमायर ने भी क्रेमर पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बेनेट को कैच दे बैठे. वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 179 रन बनाए.

पावेल भी इसके बाद मुजरबानी की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में थर्ड मैन बाउंड्री पर मुसेकिवा को कैच दे बैठे. रदरफोर्ड ने मुजरबानी की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ तेवर दिखाए जबकि रोमारियो शेफर्ड (21) ने नगारवा पर लगातार दो छक्के जड़े लेकिन फिर रेयान बर्ल को कैच दे बैठे.

यह भी पढ़ें: PAK vs ENG, T20 World Cup: विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड खतरे में? पाकिस्तानी स्टार साहिबजादा फरहान ने कही ये बात

यह भी पढ़ें: ZIM vs WI, T20 World Cup: शिमरोन हेटमायर का आया तूफान, 19 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, वेस्टइंडीज के लिए बनाया मेगा रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com