वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पावेल के अर्धशतकों की मदद से जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बनाए यह स्कोर टी20 विश्व कप इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और सात चौके शामिल थे, जबकि पावेल ने 59 रन बनाए