- शिमरोन हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक केवल उन्नीस गेंदों में लगाया
- हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन बनाए और उन्होंने सात चौके तथा सात छक्के जड़े
- वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
Shimron Hetmyer Fastest Fifty Record for West Indies: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को शिमरोन हेटमायर का तूफान आया. उनकी तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने जारी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज ने सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया. उन्होंने 34 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों के दम पर 250 की स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए. 19 गेंदों में फिफ्टी ठोककर शिमरोन हेटमायर ने टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
ब्रेंडन किंग के सस्ते में आउट होने के बाद मैदान पर उतरे हेटमायर ने शुरुआत से ही दमदार शॉट्स लगाए. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी हेटमायर के ही नाम था. इसी विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलते हुए हेटमायर ने 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.
हेटमायर की तूफानी बल्लेबाजी के आगे जिम्बाब्वे का गेंदबाजी अटैक बेबस नजर आया. टूर्नामेंट में कैरेबियाई बल्लेबाज अब तक कमाल की फॉर्म में नजर आया है. इससे पहले खेले 4 मुकाबलों में वह 159 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 145 रन जड़ चुके हैं.
हालांकि, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान शाई होप भी 12 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद ब्रैड इवांस का शिकार बने.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं