विज्ञापन

'आखिर में इससे टीम इंडिया का ही नुकसान', रहाणे और अश्विन ने सैमसन को बाहर करने पर उठाया सवाल

जिंबाब्वे दौरे से संजू सैमसन को बाहर रखने का मामला तूल पकड़ने लगा है. अश्विन और रहाणे खुलकर बोले हैं और निश्चित रूप से अभी इस पर और बयान सामने आएंगे

'आखिर में इससे टीम इंडिया का ही नुकसान', रहाणे और अश्विन ने सैमसन को बाहर करने पर उठाया सवाल
संजू सैमसन को लेकर पूर्व दिग्गजों की बयानबाजी का स्तर बढ़ रहा है
Source: Social media

हाल ही में सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को तो  करियर के आगाज का मौका मिल गया, लेकिन यहां से बाहर किए संजू सैमसन (Sanju Samson) चर्चा में आ गए. और अब यह चर्चा इसी साल टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द  टूर्नामेंट रहे सैमसन को जिंबाब्वे दौरे के लिए घोषित टीम से बाहर रखने के बाद अलग ही स्तर पर पहुंच गई है. कई पूर्व दिग्गजों ने इस फैसले के लिए अगरकर एंड कंपनी को लताड़ लगाई है. अजिंक्य रहाणे  कहा कि टी20 विश्व कप विजेता टीम के एक 'हीरो' को इस सीरीज की टीम में शामिल न होते देखना उन्हें अजीब लगाा है. 23 जुलाई से शुरू होने वाली इस सीरीज की टीम से सैमसन को बाहर कर दिया गया है, और ईशान किशन के बैक-अप के रूप में प्रभसिमरन सिंह को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है.

रहाणे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'उम्मीद है कि संजू सैमसन से इस बारे में कोई बातचीत हुई होगी. हमारी हालिया टी20 विश्व कप जीत के हीरो को जिम्बाब्वे दौरे की टी20 टीम से बाहर देखना अजीब लग रहा है. उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे.' सैमसन इस तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन वह उस भारतीय टीम में शामिल हैं जो सितंबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी सैमसन को टीम से बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर टीम प्रबंधन खिलाड़ियों पर आवश्यक भरोसा नहीं दिखाता है, तो इससे उनके मन में टीम में अपनी जगह को लेकर संदेह पैदा हो सकता है.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'दो खिलाड़ी टीम के माहौल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.अगर हम इस तरह से भरोसे की कमी दिखाएंगे, तो टीम के बाकी सभी खिलाड़ी सोचेंगे कि अगला नंबर उनका है. अगर उन्हें पता होगा कि अगला नंबर उनका है, तो वे बेहतर स्ट्राइक रेट से क्यों खेलेंगे? वे खुद को बचाकर खेलेंगे. अगर उन्हें 25 गेंदों में 50 रन बनाने होंगे, तो वे 32 गेंदों में बनाएंगे. इसमें आखिरी नुकसान भारतीय टीम का ही होगा.'

उन्होंने आगे कहा, 'संजू ने टी20 विश्व कप में एक शानदार पारी खेली थी. उसके बाद उन्होंने इस साल आईपीएल में सीएसके के लिए भी धमाल मचाया. मैंने उन्हें पहले कभी इतना सुसंगत खेलते नहीं देखा. वह एक बेहतरीन फॉर्म में थे. इसलिए मुझे लगा कि यह फैसला थोड़ा सख्त था. मैं लंबे समय से यह बात कह रहा हूं. यह वैभव सूर्यवंशी के बारे में नहीं है. मुझे नहीं पता कि हम इस बात को कब समझेंगे. मैं वैभव सूर्यावंशी का बहुत बड़ा फैन हूं. वह खेलेंगे और उन्हें कोई नहीं रोक सकता, लेकिन इतनी जल्दी क्या है?'
 

यह भी पढ़ें:  'वैभव को अब यहां से तैयार रहना होगा', पठान ने किया सूर्यवंशी को आगाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, Sanju Viswanath Samson, England, India, England Vs India 07/04/2026 Enin07042026264912, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com