विज्ञापन

मयंक यादव का स्पेशल रिकॉर्ड, हार्दिक को पीछे छोड़ा, की भुवनेश्वर की बराबरी

फिट होने के बाद मयंक यादव पूरे दमखम से बॉलिंग कर रहे हैं और उनकी 'ताजा तस्वीर' टीम इंडिया के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है

मयंक यादव का स्पेशल रिकॉर्ड, हार्दिक को पीछे छोड़ा, की भुवनेश्वर की बराबरी

Mayank Yadav's special record: युवा पेसर मंयक यादव लंबे समय बाद फिट होकर लौटे हैं. और जब मौका जिंबाब्वे के खिलाफ मिला है, तो दिखा रहे हैं कि क्यों उन्हें भविष्य का पेसर कहा जाता है. वह क्या कर सकते हैं, यह उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में दिखाया और पारी की पहली ही गेंद पर बेनेट को स्लिप में वैभव सूर्यवंशी के हाथों लपकवा कर चलता कर दिया. मयंक ने ठीक वही कारनामा किया, जो उन्होंने पहले टी20 में किया था.  जी हां, मंयक ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने का कारनामा दिखाया और इसी के साथ ही यादव ने भुवनेश्वर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.  

पहली ही गेंद पर बेनेट चलते बने

147 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए मयांक ने एक तीखी, गुड-लेंथ गेंद फेंकी जो पिच पर टप्पा खाने के बाद बाहर की तरफ निकली और तेजी से ऊपर उठ गई। बैक फुट पर रहकर डिफेंस करने की कोशिश कर रहे बेनेट गेंद को ठीक से खेल नहीं पाए और गेंद का किनारा लेकर पहली स्लिप की तरफ चली गई। वहां वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बाईं ओर हवा में छलांग लगाते हुए छाती की ऊंचाई पर एक शानदार और फुर्तीला कैच लपका. एक और पहली ही गेंद पर विकेट लेने के बाद मयांक ने तुरंत हवा में छलांग लगाई और अपने ट्रेडमार्क अंदाज में दहाड़ते हुए जश्न मनाया.

भुवनेश्वर के स्पेशल रिकॉर्ड की बराबरी

इस विकेट के साथ मयांक यादव ने टी20 इंटरनेशनल (T20I) पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने के भुवनेश्वर कुमार के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. भुवनेश्वर ने यह कारनामा 3 बार किया है और अब मयंक भी 3 बार ऐसा कर चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने यह उपलब्धि दो बार हासिल की है. वैसे समग्र फॉर्मेटों में मिलाकर भुवी ने करियर में चार बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया है, लेकिन टी20 में उन्होंने ऐसा तीन बार किया, जिसकी बराबरी मयंक यादव ने कर ली है. और मयंक के पास न केवल भुवी का रिकॉर्ड तोड़ने बल्कि उनसे कहीं आगे जाने का समय भी है. 
 

टी20 में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

नाम                          संख्या         

भुवनेश्वर कुमार           3 बार

मयंक यादव               3 बार

हार्दिक पंड्या              2 बार

अर्शदीप सिंह              2 बार

रविचंद्रन अश्विन         1 बार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayank Prabhu Yadav, India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com