विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2020

हरभजन सिंह के बर्थडे पर युवराज सिंह ने शेयर किया मजेदार VIDEO, बोले- 'यह 40वां या 47वां बर्थडे..'

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का आज बर्थडे है. भज्जी अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं. हरभजन सिंह के बर्थडे पर पूर्व खिलाड़ी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं

Also Read in
हरभजन सिंह के बर्थडे पर युवराज सिंह ने शेयर किया मजेदार VIDEO, बोले- 'यह 40वां या 47वां बर्थडे..'
हरभजन सिंह के बर्थडे पर युवराज सिंह ने शेयर किया वीडियो
  • हरभजन सिंह के बर्थडे पर युवराज सिंह ने यूं किया विश
  • युवराज सिंह ने भज्जी के साथ दोस्ती की दिखाई मजेदार झलक
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का आज बर्थडे है. भज्जी अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं. हरभजन सिंह के बर्थडे पर पूर्व खिलाड़ी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. ऐसे में पूर्व साथी क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भज्जी के साथ अपनी दोस्ती के कुछ मजेदार मोमेंट्स की झलक दिखाई है. युवी ने सोशल मीडिया पर भज्जी को बर्थडे विश करते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद दी तो वहीं लिखा, "यह तुम्हारा 40वां जन्मदिन है या 47वां, इस वीडियों में हमारे साथ बिताए कुछ मजेदार सालों की झलक है, जिसमें हम एक दूसरे की खूब टांग-खिंचाई कर रहे हैं. इतना ही नहीं हमने एक दूसरे की पैंट भी खींची है. तुमने हमेशा यह साबित किया कि तुम किंग रहोगे, क्वारेंटाइन के बाद पार्टी लेनी है, 100 फीसदी. लव यू पाजी.." युवराज सिंह का यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है. वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ भरपूर मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि भारतीय टीम में खेलने को दौरान भी दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के दोस्त रहे हैं. इतना ही नहीं कई मौकों पर दोनों एक दूसरे के साथ पार्टी करते हुए भी नजर आएं है.

बता दें कि भज्जी ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान शानदार परफॉर्मेंस किया था. इस टेस्ट सीरीज में भज्जी ने हैट्रिक विकेट भी चटकाने का कारनामा कर दिखाया था. बता दें कि 2001 की घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरभजन ने कुल 32 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था. भले ही 2001 टेस्ट सीरीज खासकर कोलकाता टेस्ट मैच के लिए याद किया जाता है लेकिन भज्जी के पऱफॉर्मेंस के बल पर ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2-1 से हरा पाने में सफल रही थी. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से हैट्रिक विकेट लेने वाले हरभजन सिंह पहले गेंदबाज बने थे. अबतक 3 भारतीय गेंदबाजों ने टेस्ट में हैट्रिक विकेट लेने का कामाल किया है. 

हरभजन ने अपने टेस्ट करियर में कुल 417 विकेट लेने में सफल रहे हैं तो वहीं वनडे में 269 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है. इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में हरभजन सिंह के नाम कुल 25 विकेट दर्ज है. बता दें कि कुछ दिन पहले भज्जी ने इच्छा जताई है कि वो एक बार फिर भारत की टी-20 टीम में वापसी करना चाहते हैं.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuvraj Singh, Harbhajan Singh, Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, Shikhar Dhawan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com