विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

क्या युवराज सिंह और सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है?

खबरों के मुताबिक युवराज सिंह श्रीलंका दौरे से पहले बेंगलुरु के एनसीए में हुए फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे. सूत्रों के मुताबिक युवराज एक बार फिर दौरे के बाद हुए फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो सके.

Also Read in
क्या युवराज सिंह और सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है?
युवराज सिंह एक बार फिर फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो सके हैं.वहीं रैना ने अपना आखिरी वनडे 2015 में खेला था.
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के चयन से पहले दो खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें थीं. ये खिलाड़ी हैं युवराज सिंह और सुरेश रैना. इसके पीछे वजह श्रीलंका दौरे पर चुनी गई टीम के बाद मुख्य चयनकर्ता का वह बयान था, जिसमें उन्होंने युवराज पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्हें आराम देने की बात कही थी. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम के चयन के बाद युवराज सिंह के बारे में कहा था कि वह 2019 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का पूल तैयार कर रहे हैं, जिसके चलते युवराज सिंह को रेस्ट दिया गया है. लेकिन इस बार उनके टीम में नहीं चुने जाने से इस बात का अंदेशा हो रहा है कि क्या युवराज सिंह और सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है?

यह भी पढ़ें: ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज: पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम घोषित, रवींद्र जडेजा और अश्विन टीम में नहीं

खबरों के मुताबिक युवराज सिंह श्रीलंका दौरे से पहले बेंगलुरु के एनसीए में हुए फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे. सूत्रों के मुताबिक युवराज एक बार फिर दौरे के बाद हुए फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो सके. यही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम से उनके बाहर रहने की वजह बना है. जानकारों का भी यही सवाल है कि आखिर युवराज युवराज को रेस्ट किसलिए दिया जा रहा है. वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है. दिलीप ट्रॉफी के लिए चुने गए 45 खिलाड़ियों में भी उनका नाम नहीं था. 12 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया और बोर्ड प्रेज़िडेंट्स इलेवन के बीच होने वाली टीम में भी उन्हें नहीं चुना गया.

यह भी पढ़ें: युवराज को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, कहा- टीम इंडिया में वापसी होगी मुश्किल

युवराज चैंपियंस ट्रॉफी और फिर वेस्टइंडीज सीरीज़ में टीम इंडिया का हिस्सा थे, जहां वह कुछ खास नहीं कर सके थे. वेस्ट इंडीज में युवी ने 3 मैच में 57 रन बनाए. इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने 5 मैचों में 105 रन बनाए. वहीं रैना की बात करें तो पिछला वनडे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर, 2015 में खेला था. लेकिन टी-20 टीम का वो हिस्सा रहे हैं और मैच जिताऊ पारियां भी खेलते रहे हैं. इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 45 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली और मैच के हीरो बने. अब इंतजार टी-20 टीम के चयन का होगा कि क्या उसमें सुरेश रैना चयनकर्ताओं के प्लान में हैं या नहीं.

VIDEO : यो यो टेस्ट में फेल हुए युवराज और रैना
फिलहाल भले ही 2019 वर्ल्ड कप के लिए पूल तैयार करने की बात हो, लेकिन युवराज और रैना जैसे खिलाड़ियों के लिए वापसी अब मुश्किल लगती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuvraj Singh, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com