Yashasvi Jaiswal record: तुषार देशपांडे के सटीक आखिरी ओवर की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया . गुजरात के खिलाफ मिली जीत में यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद पर 55 रन की पारी खेली, अपनी पारी में जायसवाल ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. अपनी पारी के दौरान जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. जायसवाल आईपीएल इतिहास में 68 पारियों के बाद सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यशस्वी जायसवाल ने 68 पारियों के बाद अबतक कुल 363 बाउंड्री लगा चुके हैं. वहीं, सचिन ने अपने आईपीएल करियर में 68 पारी के बाद कुल 293 बाउंड्री लगाए थे.
68 पारियों के बाद सर्वाधिक आईपीएल बाउंड्री
363: यशस्वी जयसवाल
325: ऋतुराज गायकवाड़
322: केएल राहुल
310: वीरेंद्र सहवाग
293: सचिन तेंदुलकर
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतकों के दम पर 6 विकेट पर 210 रन बनाये थे लेकिन साई सुदर्शन की 73 रन की पारी के बावजूद गुजरात की टीम आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी. एक समय सात विकेट 161 रन पर गिर गए थे लेकिन कैगिसो रबाडा (नाबाद 23) और कार्यवाहक कप्तान राशिद खान (24) टीम को जीत के करीब ले गए और आखिरी ओवर में दस रन की ही जरूरत थी.
ये भी पढ़ें- GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
ये भी देखें - Video: अद्भुत, अद्वितीय...आखिरी 2 ओवर में आर्चर- देशपांडे ने ऐसे पलटी बाजी, रवि शास्त्री की भी रुक गई थी सांसें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं