विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2021

WTC Final 2021: गावस्कर बोले, भुवनेश्वर को फाइनल के लिए इलेवन में जरूर शामिल करता, सनी ने वजह भी बता दी

WTC Final 2021: सनी बोले कि इंग्लैंड में जून के महीने में बारिश होती है और अपनी स्विंग कराने की योग्यता के साथ भुवनेश्वर कुमार इस मैच में बॉलिंग के लिए एक परफैक्ट गेंदबाज होते. गावस्कर ने यह बात तब कही कि जब इशात, शमी और बुमराह की तिकड़ी अप्रभावी रही.

WTC Final 2021: गावस्कर बोले, भुवनेश्वर को फाइनल के लिए इलेवन में जरूर शामिल करता, सनी ने वजह भी बता दी
WTC Final 2021: गावस्कर ने बात एकदम सही कही है
  • भुवनेश्वर को लेकर पहले भी मचा था शोर
  • इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में नहीं हैं
  • टीम इंडिया को खल रही है कमी
नई दिल्ली:

आपको याद दिला दें कि जब भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Final) के बीच जारी फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे, तो देखते ही देखते फैंस को सोशल मीडिया पर एक और तेज गेंदबाज के समर्थन में सामने आए गए. और अब महान गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी कमेंटरी के दौरान कहा कि वह WTC Final के लिए भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को जरूर भारतीय इलेवन में शामिल करते. 

इंग्लैंड में डराता था तेज गेंदबाजों का खौंफ तब दो भारतीयों ने बल्लेबाजी में गाड़ दिए झंडे

सनी बोले कि इंग्लैंड में जून के महीने में बारिश होती है और अपनी स्विंग कराने की योग्यता के साथ भुवनेश्वर कुमार इस मैच में बॉलिंग के लिए एक परफैक्ट गेंदबाज होते. गावस्कर ने यह बात तब कही कि जब इशात, शमी और बुमराह की तिकड़ी अप्रभावी रही. हालांकि, पांचवें दिन भारतीय पेसरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की पहले सेशन में तीन विकेट चटकाते हए न्यूजीलैंड को पिछले पांव में ला दिया. गावस्कर ने यह बात चौथा और पांचवां विकेट गिरने से पहले कही थी.  बहरहाल, उनकी राय में दम है.

धोनी के 'राउडी मूंछ' वाले लुक ने जीता फैन्स का दिल, फैन्स बोले- 'मूछें हों तो माही जैसी'

गावस्कर ने कमेंटरी के दौरान कहा कि भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में खेले थे और ऐसी कोई बात नहीं थी कि उन्हें चोट हो. भुवी ने सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल से नाम वापस लिया था, लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिए वह उपलब्ध थे. मैं उन्हें WTC Final 2021 के लिए टीम में जरूर शामिल करता क्योंकि यह जून के महीन में खेला जा रहा है. गावस्कर ने यह बात उस सवाल के के जवाब में कही, जिसके तहत उन्हें पूछा गया था कि क्या भुवी को चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया. याद दिला दें कि इस साल आईपीएल खेलने से पहले भुवनेश्वर कुमार ने सीमित ओवरों की सीरीज में बेहतरीन कमबैक किया था. 

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, ICC World Test Championship 2021, The Rose Bowl Southampton, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com