विज्ञापन

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लेने वाले माइकल आथर्टन और नासिर हुसैन को पाकिस्तान ने कमेंट्री टीम से हटाया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली पुरुषों की वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए छह सदस्यीय कमेंट्री पैनल की घोषणा की. यह सीरीज 18 से 31 अक्टूबर तक चलेगी. आथर्टन और हुसैन इस सूची में शामिल नहीं हैं, और बोर्ड ने इसका कोई कारण नहीं बताया है.

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लेने वाले माइकल आथर्टन और नासिर हुसैन को पाकिस्तान ने कमेंट्री टीम से हटाया
इमरान खान के बेटों की इंटरव्यू लेने वाले पूर्व स्टार क्रिकेटर को पाकिस्तान ने कमेंट्री टीम से हटाया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों नासिर हुसैन और माइकल आथर्टन को चल रही वनडे ट्राई-सीरीज की कमेंट्री टीम से बाहर कर दिया है. पीसीबी की ओर से घोषित 6 सदस्यीय पैनल में हुसैन और आथर्टन के नाम शामिल नहीं थे. यह फैसला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों के एक इंटरव्यू के प्रसारण के बाद लिया गया है. इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे के दौरान, स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान के बेटों, कासिम और सुलेमान खान का एक इंटरव्यू प्रसारित किया था, जिसे एथरटन ने लिया था.

बता दें कि जब इंग्लैंड ने 2024 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था, तब आथर्टन और हुसैन दोनों ही कमेंट्री टीम का हिस्सा थे. लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान प्रसारित हुए इस इंटरव्यू के बाद, पीसीबी ने विरोध जताते हुए अपने खिलाड़ियों को दोपहर के सत्र में मैदान पर न उतारने की धमकी दी थी.  इंटरव्यू के दौरान, कासिम और सुलेमान ने आरोप लगाया कि अधिकारी जानबूझकर उन्हें नजरअंदाज करके और अलग-थलग रखकर "खुलेआम उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं.  

जेमिमा गोल्डस्मिथ और इमरान खान के दूसरे बेटे, कासिम ने बताया कि जेल में कई राजनीतिक कैदी मारे जा चुके हैं और पाकिस्तान सरकार उनके पिता के साथ भी ऐसा ही करने की योजना बना रही है. दोनों ने यह भी दावा किया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान दिन में 23 घंटे से ज्यादा समय एक छोटी सी कोठरी में अकेले बिताते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने "तकनीकी कारणों" का हवाला देकर उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें | 160 सेकेंड, 4 लगातार छक्के, सदमे में स्टोक्स, क्रिकेट जगत हैरान, 21 साल का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट

यह भी पढ़ें | WCL 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज, 342 रन बनाकर वॉल्टन नंबर-1, हार्डस विलजोएन ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

यह भी पढ़ें | विवियन रिचर्ड्स नंबर-1, टॉप-5 में विराट कोहली, वसीम अकरम ने चुने ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट क्रिकेटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Michael Atherton, Nasser Hussain, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com