विज्ञापन

नंबर 1 बन जाएंगे अभिषेक शर्मा, निशाने पर सूर्यकुमार यादव का टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड, मात्र इतना रन दूर

अभिषेक शर्मा सूर्यकुमार यादव का टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज रांची में खेला जाएगा.

नंबर 1 बन जाएंगे अभिषेक शर्मा, निशाने पर सूर्यकुमार यादव का टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड, मात्र इतना रन दूर
अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा. पहले टी-20 में भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका था लेकिन वो चूक गए. मगर आज एक बार फिर अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा और वो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज गेंदों के लिहाज से 2000 रन पूरा करने से अभिषेक केवल 53 रन दूर हैं. अभिषेक ने अबतक 62 पारी में 1947  रन रन बनाए हैं. भारत के विस्फोटक ओपनर के पास सबसे कम गेंद खेलकर 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा करने का मौका होगा.

बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंद खेलकर 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इस समय सूर्यकुमार यादव के नाम है. सूर्या ने 1164 गेंद खेलकर टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे किए थे. वहीं, अबतक अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में 997 गेंद खेली है. वहीं, 2000 रन पूरा करने से अभिषेक  केवल 53 रन दूर हैं. ऐसे में अभिषेक के पास सूर्या के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए काफी गेंदें बची हुई है. 

इस मामले में वर्तमान में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं. बाबर ने 1289 गेंद खेलकर 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरा किए थे, तीसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान हैं. रिजवान ने 1326 गेंद खेलकर यह मुकाम हासिल किया था. भारत के विराट कोहली इस समय तीसरे नंबर पर हैं कोहली ने 1386 गेंद खेलकर 2000 टी20 इंटरनेशनल रन अपने करियर में पूरा करने में सफलता हासिल की थी. इसके बाद पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं. फिंच ने 1436 गेंद खेलकर टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरा करने का कमाल कर दिखाया था. 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव (भारत) - 1164 गेंद
बाबर आजम (पाकिस्तान) - 1289 गेंद
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - 1326 गेंद
विराट कोहली (भारत) - 1386 गेंद
एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 1436 गेंद

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जांगू, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैमसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Abhishek Sharma, Suryakumar Ashok Yadav, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com