- पाकिस्तान के साथ बुधवार को है मुकाबला
- कवर के रूप मे मिशेल मार्श को जोड़ा गया...
- ....लेकिन फिर भी परेशान है टीम मैनेजमेंट
पाकिस्तान (#AUSvsPAK #AUSvPAK) के खिलाफ वर्ल्ड कप (World Cup 2019) में बुधवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को जोर का झटका लगा है. उसके ऑलराउंडर मारकस स्टोइनिस इस मैच में नहीं खेल पाएँगे. साइड स्ट्रेन के कारण वह मुकाबले से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोइनिस के पूरे टूर्नामेंट में खेलने की संभावनाएं भी मुश्किल में हैं. इसमें दो राय नहीं कि स्टोइनिस के लगे झटके से ऑस्ट्रेलिया को अच्छा-खासा नुकसान होगा.
BREAKING: Mitch Marsh to join Aussie squad as injury cover with Marcus Stoinis ruled out of tomorrow's Pakistan clash #CWC19 https://t.co/7CaVwqS8Dc
— cricket.com.au (@cricketcomau) June 11, 2019
यह भी पढ़ें: शिखर धवन की जगह इस बल्लेबाज को चाहता है मैनेजमेंट, पंत व रायडू हो सकते हैं निराश
स्टोइनिस पर अंतिम फैसला शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले लिया जाएगा. मैच से पहले उनकी जांच की जाएगी और फिर पता चलेगा कि स्टोइनिस इस विश्व कप में खेलेंगे या नहीं. इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट ने कवर के रूप में मिशेल मार्श को टीम के साथ जोड़ा है.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली की 'अदा' के फैन हुए पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव वॉ
एक ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल बात स्टोइनिस कब तक बाहर हैं इस बात का पता लगाना है. विश्व कप के नियम के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी के विकल्प के नाम को मंजूरी मिल जाती है तो बदलाव तभी किया जा सकता है जब कोई और खिलाड़ी चोटिल हो. अब ऑस्ट्रेलिया को यह फैसला लेना होगा कि क्या वो स्टोइनिस के बिना उनके ठीक होने तक खेल सकती है या नहीं.
VIDEO: वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले रवि शास्त्री और विराट कोहली.
कुल मिलाकर टीम आईसीसी के नियम के चलते असमंसज में है. कुल मिलाकर बात यह है कि स्टोइनिस बने रहेंगे या विश्व कप से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे, यह शनिवार तक साफ हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं