विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2020

इसलिए एबी डिविलियर्स की नहीं होगी दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी, खुद बताया कारण..

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) ने बयान दिया है कि यदि कोरोनावायरस के कारण टी-20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) स्थगित हुआ तो वो दक्षिण अफ्रीकी टीम (South Africa)  में वापसी नहीं कर पाएंगे.

इसलिए एबी डिविलियर्स की नहीं होगी दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी, खुद बताया कारण..
कोरोना वायरस के कारण डीविलियर्स की वापसी मुश्किल
  • डिविलियर्स की दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी मुश्किल
  • कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्डकप स्थगित हुआ तो वापसी होगी मुश्किल
  • डिविलियर्स ने कहा, 100 फीसदी फिट रहने के बाद ही वापसी के बारे में सोचूंगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) ने बयान दिया है कि यदि कोरोनावायरस के कारण टी-20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) स्थगित हुआ तो वो दक्षिण अफ्रीकी टीम (South Africa)  में वापसी नहीं कर पाएंगे. दक्षिण अफ्रीका के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, " अगर टूर्नामेंट अगले एक साल तक के लिए स्थगित होता है, तो काफी कुछ बदल जाएगा, इस समय मैं खुद को उपलब्ध मानता हूं. लेकिन मैं ये भी नहीं कह सकता कि अगले साल मेरी फिटनेस कैसी होगी. अगले साल क्या मैं फिर से खेलने के लिए तैयार कर पाउंगा या नहीं. एबी ने कहा कि यदि वो 100 फीसदी फिट रहे तो यकिनन मैं उपलब्ध रहूंगा, लेकिन अगर मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो 100 फीसदी फिट होने के बाद भी खेलने के बारे में सोचूं.

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने अपने एक बयान में कहा था कि वो एबी डिविलियर्स से टीम में वापसी को लेकर बात कर रहे हैं. टी-20 वर्ल्डकप अक्टूबर में होना है लेकिन कोरोना के खौंफ के कारण टूर्नामेंट पर भी असर पड़ता हुआ दिख रहा है. एबी ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम के लगातार खराब परफॉर्मेंस तो देखते हुए क्रिकेट बोर्ड ने उनसे रिटायरमेंट तोड़कर वापसी करने के लिए कहा था.  डिविलियर्स ने भी सीमित ओवरों के क्रिकेट में फिर से खेलने की इच्छा जताई थी जिसके बाद से उनकी वापसी की खबरें में मीडिया में लगातार आने लगी. 

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोनावायरस से 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं तो वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है. ऐसे में खेल गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है. टी-20 वर्ल्डकप के अलावा भारत में खेले जाने वाले आईपीएल (IPL 2020) के भी रद्द होने के आसार नजर आने लगे हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com