Sourav Ganguly Virat Kohli vs Rohit Sharma: भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे जानकर फैन्स हैरान हैं. दरअसल, स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए गांगुली ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी का बचाव यह कहकर किया कि, आईपीएल (IPL) का खिताब जीतना वर्ल्ड कप के जीतने से ज्यादा मुश्किल है. गांगुली का यह बयान फैन्स को हैरान कर रहा है. बता दें कि रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. ऐसे में इंडिया टूडे (आजतक) पर बात करते हुए गांगुली ने कहा, "मुझे रोहित पर पूरा भरोसा है, उन्होंने और एमएस धोनी (Dhoni) ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं.आईपीएल जीतना आसान नहीं है क्योंकि यह एक कठिन टूर्नामेंट है. आईपीएल जीतना वर्ल्ड कप जीतने से ज्यादा मुश्किल है क्योंकि यहां 14 मैच होते हैं जिसके बाद आप प्लेऑफ में हिस्सा लेते हैं. वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ 4-5 मैच लगते हैं. आईपीएल में आपको चैंपियन बनने के लिए 17 मैच लगते हैं."
Ganguly said "I want Rohit to lead without any fear, we have a World Cup six months later, A team that has Rohit, Gill, Kohli, Hardik, Jadeja, Bumrah, Shami, Siraj and others, that team will win sometime, I have played with Dravid and have lots of respect for him, he can take… pic.twitter.com/0gB2QAvhQi
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 12, 2023
दरअसल, गांगुली का यह बयान भारत की WTC Final में मिली हार के बाद आया है. भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से हरा दिया था. 10 साल से भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी ट्रॉफी जीतने को तरस रही है. ऐसे में गांगुली ने अब ऐसा बयान देकर यकीनन फैन्स के बीच हलचल मचा दी होगी.
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने आगे ये भी बताया कि कोहली द्वारा कप्तानी छोड़े जाने के बाद टीम को एक ऐसे कप्तान की जरूरत थी जो टीम को आगे ले जा सके. सौरव ने कहा, " उस समय रोहित कप्तान बनने के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प थे, उन्होंने 5 आईपीएल ट्राफियां जीती थीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था; उसने अपनी कप्तानी में भारत को एशिया कप जीताया था. वह सबसे अच्छा विकल्प था. भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेला था, हालांकि हम हार गए. "
Sourav Ganguly said (To Sports Tak)," I have full faith in Rohit Sharma's captaincy. He has done many tough things as captain, winning five IPL trophies is not an easy thing, it's very difficult but he made that possible". pic.twitter.com/gGU2XlP8vm
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) June 12, 2023
गांगुली ने जोर देकर कहा कि विराट कोहली के कप्तान के रूप में बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने रोहित को टीम की कप्तानी देने में कोई गलती नहीं की. गांगुली ने कहा, "दो साल पहले भी, हम WTC Finalहार गए थे, हम T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गए थे, इसलिए, चयनकर्ताओं ने उस व्यक्ति को चुना जो इस काम के लिए सबसे अच्छा था."
--- ये भी पढ़ें ---
* IND vs WI: BCCI ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए किया टीम इंडिया के कार्यक्रम का ऐलान, यहां जानें पूरी डिटेल
* "नवीन उल हक ने .. ", विराट कोहली के साथ हुई झड़प पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं