फिल साल्ट एक ज़बरदस्त ओपनर हैं, जो चोट की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ज़्यादातर लीग स्टेज मैच नहीं खेल पाए थे. जैकब बेथेल ने उनकी जगह ली लेकिन ज़्यादा असर नहीं छोड़ पाए. आरसीबी का आखिरी लीग स्टेज मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था, जिसमें ओपनर के तौर पर खेला वेंकटेश अय्यर खेले और विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. डिफेंडिंग चैंपियन मंगलवार को आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का सामना करेंगे. अब बड़ा सवाल यह है कि फिल साल्ट वह मैच खेलेंगे या नहीं.
ओपनर फिल साल्ट की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर डिफेंडिंग चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. फिल सॉल्ट अब फिर हैं और टीम के साथ जुड़ चुके हैं. वह इंग्लैंड से अपनी चोटिल उंगली का इलाज कराकर लौटे हैं. उन्होंने कहा,"वह फिट हैं और ड्रिल कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी तक प्लेइंग XI तय नहीं किया है."
पाटीदार ने सोमवार को माना कि IPL में 200 से ज़्यादा के स्कोर वाले मैचों में गेंदबाजों के लिए टिके रहना मुश्किल होता जा रहा है, साथ ही उन्होंने फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट करने के विवाद को भी नज़रअंदाज़ किया. मंगलवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ RCB के क्वालिफायर 1 मैच से पहले, पाटीदार ने माना कि टूर्नामेंट में 220-250 से ज़्यादा का स्कोर भी अब सेफ नहीं रहा और यह बॉलर्स, खासकर पेसर्स के लिए चिंता की बात है.
मैच से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान पाटीदार ने कहा,"मुझे लगता है कि बॉलर्स के लिए यह ज़्यादा चैलेंजिंग है. विकेट बैटिंग-फ्रेंडली हैं, बाउंड्री छोटी हैं, और ओस भी है. खासकर फास्ट बॉलर्स के लिए, एक छोटी सी गलती भी छक्के के लिए जाती है."
यह भी पढ़ें: RCB vs GT: करामाती राशिद खान साबित होंगे सबसे बड़े 'गेम चेंजर'! RCB के खिलाफ जबरदस्त है रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: RCB vs GT: पावर-प्ले की जंग बल्लेबाज नहीं, बॉलर देंगे अंजाम, वजह है एकदम साफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं