Will Abhishek Sharma Drop Out From India Playing 11 vs SA; Super-8 T20 WC 2026: टीम इंडिया अपने सुपर 8 का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस बीच टीम इंडिया लगातार अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए सुपर-8 तक का सफर तय कर चुकी है, लेकिन इस दौरान उनका सबसे बड़ा हथियार अभी तक सही से चल नहीं पाया है जिसका नाम अभिषेक शर्मा है. जी हां पूरा क्रिकेट जगत इस बात को जानता है की कोई भी बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म हो सकता है और बड़े खिलाड़ी हमेशा बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, मगर अब सुपर-8 क्या टीम इंडिया इस रिस्क को लेने के लिए तैयार है?
सबसे बड़ा सवाल इस समय टीम मैनेजमेंट के सामने यही है की क्या अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के अहम पड़ाव में पहुंचने के बाद अपने बल्ले से सबको चौंकाने का काम करेंगे?
सुपर-8 से पहले मैनेजमेंट के सामने 'गंभीर' सवाल
सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय टीम का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा उसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलेगा. ऐसे में मैनेजमेंट के सामने सवाल है कि क्या रनों के लिए संघर्ष कर रहे अभिषेक को ड्रॉप कर संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा? देखना मजेदार होगा कि क्या गंभीर एंड कंपनी अभिषेक को मौका देना जारी रखती है या फिर उन्हें ड्रॉप करके संजू को मौका दिया जाता है.
संजू सैमसन जब रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब उनकी जगह ईशान किशन को ओपनिंग करवाई गई थी. टीम मैनेजमेंट ने संजू को पूरे मौके दिए थे, लेकिन वह उसे भुना नहीं पाए. दूसरी तरफ ईशान ने नंबर-3 पर खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया. नामीबिया के खिलाफ जब अभिषेक बाहर रहे थे, तो संजू ओपनिंग के लिए आए थे. नामीबिया के खिलाफ संजू ने 8 मैचों में 22 रन बनाए थे. अगर संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो भारत को ओपनिंग में लेफ्ट हेंड और राइड हेंड बैटर का विकल्प मिलेगा.
टी-वर्ल्ड कप में '0' की हैट्रिक बना चुके हैं अभिषेक शर्मा
संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ गोल्डन डक, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद और रन 0, नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन गेंदों का सामना किया और खाता नहीं खोल पाए हैं और यह प्रदर्शन है जारी टी20 वर्ल्ड कप में टी20 अंतरराष्ट्रीय में नंबर-1 बल्लेबाज का. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक शर्मा ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों में डर बैठा रखा था. लेकिन वह अब रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं. मौजूदा आईसीसी टूर्नामेंट में वह अभी कर रनों का खाता नहीं खोल पाए हैं.
सुपर-8 में टीम इंडिया का कड़ा मुकाबला
ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को छोड़कर भारत ने बाकी किसी मजबूत टीम का सामना नहीं किया था. सुपर-8 में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ खेलना है और उससे पहले अभिषेक के इस प्रदर्शन के टीम मैनेजमेंट के सामने गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भी फ्लाप रहे थे अभिषेक शर्मा
वर्ल्ड कप से पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली थी. इस सीरीज में भी अभिषेक दो मौकों पर खाता नहीं खोल पाए थे. अगर बात अभिषेक की बीती 8 पारियों की करें तो पांच में वो खाता नहीं खोल पाए हैं. हालांकि, उनकी क्षमता पर शायद ही किसी को शक हो. अभिषेक जिस दिन रंग में आए, उस दिन छक्कों की बरसात करने की काबिलियत रखते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं