विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2023

WI vs IND, 1st Test: जायसवाल ने सचिन को पीछे छोड़ा, करियर के आगाज के साथ ही बनाया यह स्पेशल रिकॉर्ड

West Indies vs India, 1st Test: विंडीज के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट से जायसवाल के साथ-साथ इशान किशन ने भी करियर का आगाज किया

WI vs IND, 1st Test: जायसवाल ने सचिन को पीछे छोड़ा, करियर के आगाज के साथ ही बनाया यह स्पेशल रिकॉर्ड
West Indies vs India, 1st Test: यशस्वी जायसवाल पर सभी की नजर है
  • जायसवाल आगे, सचिन पीछे !
  • जायसवाल का का सुपर रिकॉर्ड!
  • जायसवाल का टेस्ट शुरू होता है अब!
नई दिल्ली:

West Indies vs India, 1st Test: पिछले करीब एक-डेढ़ साल में घरेलू क्रिकेट बल्ले से तूफान सा ला देने वाले युवा लेफ्टी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बचपन का सपना विंडीज के खिलाफ बुधवार को डोमिनिका (dominia) में शुरू हुए पहले टेस्ट में सच हो गया, जब मैच से पहले उन्हें टेस्ट कैप दी गई. इस टेस्ट के साथ ही इशान किशन का भी टेस्ट करियर शुरू हुआ. बहरहाल, भारत के मैदान पर फील्डिंग करने के लिए उतरने के साथ ही यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने स्पेशल रिकॉर्ड बनाते हुए सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को भी पीछे छोड़ दिया. दरसल स्पेश रिकॉर्ड इस संदर्भ में है कि जब भारत के लिए पहला टेस्ट खेलने से पहले प्रथम-श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत की आती है, तो इस मामले में पूर्व लेफ्टी और सचिन के बालसखा विनोद कांबली (88.37, 27 मैच) औसत के मामले में नंबर एक पर हैं. और अब जायसवाल ने इस सूची में खुद को नंबर तीन पर ला दिया है. 

वैसे आप इसे संयोग कह सकते हैं कि इस बाबत शुरुआती तीन पायदानों पर मुंबई के बल्लेबाजों का कब्जा है. कांबली के बाद दूसरे नंबर पर प्रवीण आमरे (81.23, 23 मैच) और अब जायसवाल (80.21, 15 मैच) तीसरे नंबर पर हैं. शीर्ष तीन पायदान पर रहे बल्लेबाजों में जायसवाल सबसे कम प्रथम-श्रेणी मैच खेलकर इंडिया कप तक पहुंचे

इसी सूची में भारतीय पूर्व दिग्गज रूसी मोदी (71.28, 38 मैच) चौथे और सचिन तेंदुलकर (70.18, 9 मैच) पांचवें नंबर पर हैं. रिकॉर्ड में शामिल सचिन तेंदुलकर ने सबसे कम 9 मैच खेलकर ही भारतीय टेस्ट कैप हासिल कर ली थी. विंडीज दौरे में शामिल एक और बल्लेबाज शुभमन गिल (68.78, 23 मैच) सूची में आखिरी और छठे नंबर पर हैं. 

--- ये भी पढ़ें ---

* IND vs WI: पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारतीय XI, ओपनिंग और नंबर 3 बल्लेबाजी क्रम को लेकर आया बड़ा अपडेट

* IND vs WI: वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को पहले टेस्ट में मिला मौका, तो सचिन के बाद विराट के नाम दर्ज हो जायेगा ये अनोखा रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, West Indies Vs India 07/12/2023 Wiin07122023228048, West Indies, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com