विज्ञापन

IND vs ENG Semi-Final: नॉकआउट सेमीफाइनल में इंग्लैंड टीम का सबसे बड़ा खतरा कौन? जानिए कौन बन सकता है भारत के तुरुप का इक्का

IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi-Final: दोनों टीमें दो-दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत चुकी हैं और दोनों टीमें एकतरह से नॉकआउट दौर तक पहुंचते-पहुंचते अपने पीक यानी अपने बेस्ट फॉर्म में पहुंचती दिखी हैं.  

IND vs ENG Semi-Final: नॉकआउट सेमीफाइनल में इंग्लैंड टीम का सबसे बड़ा खतरा कौन? जानिए कौन बन सकता है भारत के तुरुप का इक्का
IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi-Final:

Who Will Be The Biggest Threat For India vs England; IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi-Final: भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट के शॉर्ट फॉर्मैट में हमेशा से कांटे की टक्कर रही है. मौजूदा वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमों के लिए अबतक का सफ़र आसान नहीं रहा है. दोनों टीमें टूर्नामेंट के नॉकआउट पड़ाव से पहले संभलकर ख़तरनाक बन गई हैं. ऐसे में टीम इंडिया को किन खिलाड़ियों पर ख़ास नज़र रखनी होगी या यूं पूछें कि किनसे बड़ा ख़तरा हो सकता है? दोनों टीमों के आंकड़े भी ऐसे हैं कि पेपर पर नतीजा निकालना ख़तरे से खाली नहीं है. दोनों टीमें दो-दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत चुकी हैं और दोनों टीमें एकतरह से नॉकआउट दौर तक पहुंचते-पहुंचते अपने पीक यानी अपने बेस्ट फॉर्म में पहुंचती दिखी हैं.  

टीम इंडिया के सुपर-हीरो

भारतीय टीम के लिए अबतक तकरीबन चार-पांच मैच ऐसे रहे हैं जहां संजू सैसमन से लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी सुपर हीरो साबित हुए तो शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और अर्शदीप ने भी अहम रोल अदा किया. 

फ़ील्डिंग पर रहेगा जोर

सेमीफ़ाइनल में टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी बड़ा हीरो साबित हो सकता है. लेकिन बैटिंग,बॉलिंग और ख़ासकर फ़ील्डिंग में खिलाड़ियों के निजी प्रदर्शन से ज़्यादा टीम की एकजुटता और प्रदर्शन नॉकआउट का नतीजा तय करेगी. 

बैटिंग ऑलराउडर विल जैक्स पर नजर

इंग्लैंड टीम के बैटिंग ऑलराउंडर विल जैक्स टूर्नामेंट में अबतक रिकॉर्ड 4 बार मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़े गए और इटली और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मुश्किल से निकालते भी दिखे. इस ऑलराउंड पर टीम इंडिया की ख़ास नज़र रहेगी.  

कप्तान हैरी ब्रुक का अंदाज़

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने मैचविनिंग शतकीय पारी खेलकर ये बता दिया कि जिस दिन उनका बल्ला बोला किसी भी टीम पर वो भारी पड़ सकते हैं.  

ओपनर्स साल्ट-बटलर ना जमने पायें

इंग्लैंड की फिल साल्ट और जॉस बटलर की जोड़ी जम जाए तो किसी भी टीम के छ्कके छुड़ा सकती है. इंग्लैंड की बैटिंग भी सातवें नंबर तक मज़बूत है. 

जोफ्रा-आदिल-लाउसन

इंग्लैंड के 38 साल के अनुभवी लेगस्पिनर आदिल राशिद ने सबसे ज़्यादा 11 और बांये हाथ के स्पिनर लियाम डाउसन ने 10 विकेट झटके हैं. पेसर जोफ़्रा आर्चर ने भी 10 विकेट अपने नाम किए हैं. ये तीन गेंदबाज़ यकीनन भारतीय बैटर्स के लिए ठोस प्लान के साथ वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर उतरेंगे. 

टकरा रहे हैं आंकड़े

टी-20 फॉर्मैट में भारत ने अपने घरेलू पिच पर इंग्लैंड को 7 में से 6 बार शिकस्त दी है. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 29 में से 17 टी-20 मैच भारत के नाम रहे हैं. वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 5 में से 3 मैच भारत के नाम तो 2 मैच इंग्लैंड के नाम रहे. वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में दोनों के नाम 1-1 जीत है.

टी-20 में टक्कर
मैच 29
भारत जीता 17
इंग्लैंड जीता 12


टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड
मैच 5
भारत जीता 3
इंग्लैंड जीता 2

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड

कुल सेमीफाइनल भिड़ंत 2
भारत जीता 1-  (2024 में गायना में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया)
इंग्लैंड जीता 1- (2022 में ऐडिलेड में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया)

XIII. इंग्लैंड के टॉप बैटर- इनपर रहेगी नज़र:

1.    हैरी ब्रुक- कप्तान
7 मैच, 228 रन, बेस्ट 100, 162 स्ट्राइक रेट, सेंचुरी 1, हाफ़ सेंचुरी 1

2.    जैकब बेथेल 
7 मैच, 175 रन, बेस्ट 55, स्ट्राइक रेट 129, हाफ़ सेंचुरी 1

3.    सैम करन 
7-मैच, 149 रन, 43* बेस्ट, 119 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 0

4.    विल जैक्स
7 मैच, 191 रन, 53* बेस्ट, 177 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 1

5.    टॉम बैंटन 
7 मैच, 138 रन, 63* बेस्ट, 128 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 1

6.    फ़िल साल्ट 
7 मैच, 125 रन, 62 बेस्ट, 159 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 1

7.    जॉस बटलर
7 मैच, 62 रन, 26 बेस्ट, 107 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 0

इंग्लैंड के टॉप बॉलर- इनपर रहेगी नज़र:

1.    जोफ़्रा आर्चर
7-मैच, 10 विकेट, 8.65 इकॉनमी

2.    आदिल राशिद 
7 मैच, 11 विकेट, 7.83 इकॉनमी

3.    जेमी ओवर्टन 
5 मैच, 9 विकेट, 6.64 इकॉनमी

4.    लियाम डाउसन
7-मैच, 10 विकेट, 7.30 इकॉनमी

5.    सैम करन
7 मैच, 6 विकेट, 8.60 इकॉनमी

6.    विल जैक्स
7 मैच, 7 विकेट, 9.68 इकॉनमी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com