विज्ञापन

कौन बनेगा सूर्यकुमार यादव की जगह अगला कप्तान? ये 5 सबसे बड़े दावेदार

सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तान पद से छुट्टी के बाद फैंस और तमाम लोगों के बीच यह चर्चा जोर-शोर से चल पड़ी है कि भारत का अगला कप्तान कौन है. चलिए जान लें कि किन 5 खिलाड़ियों के बीच जोरदार रेस है

कौन बनेगा सूर्यकुमार यादव की जगह अगला कप्तान? ये 5 सबसे बड़े दावेदार
इशान किशन भी अगले कप्तान बनने की रेस में शामिल हैं
source: social media

Who will replace Suryakumar Yadav as captain: इसी महीने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को हटाने जाने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है. यादव की कप्तानी में करीब तीन महीने पहले ही भारत ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता था. ऐसे में संभवत: भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब किसी विश्व कप विजेता कप्तान को टीम से ही हटा दिया जाएगा. बहरहाल, इस खबर के साथ ही फैंस के बीच यह चर्चा भी तेजी से शुरू हो गई है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए अगला भारतीय कप्तान कौन होगा. चलिए बारी-पाारी से जान लीजिए कि नया कप्तान बनने के बीच किन-किन खिलाड़ियों के बीच रेस है. और कौन खिलाड़ी रेस में सबसे ज्यादा आगे है. 

5. जसप्रीत बुमराह: खिलाड़ी शानदार, अनुभव दमदार!

इस मामले में नंबर पांच पर अनुभवी स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह हैं. हालांकि, बुमराह को नियमित अंतराल पर चोट परेशान करती रही हैं और टीम प्रबंधन उनका वर्कलोड मैनेज करने के लिए बीच-बीच में रेस्ट भी देता रहा है. लेकिन इस अनुभवी खिलाड़ी के पास न केवल टेस्ट में भारत की कप्तानी का अनुभव है, बल्कि  इस साल उन्होंने हार्दिक की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की. बुमराह भारत के लिए एक टेस्ट, दो टी20 और इस आईपीएल में 5 मैचों में मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं. ऐसे में चयन  समिति निश्चित तौर पर उनके नाम पर विचार तो जरूर करने जा रही है.


4. इशान किशन: झारखंड को दिलाया खिताब, हैदराबाद के बने कप्तान 

इस साल टी20 विश्व कप से टीक पहले घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले इशान किशन एक और खिलाड़ी हैं, जो अगला कप्तान बनने बनने की रेस में हैं. पिछले साल इशान ने अपनी कप्तानी में जहां झारखंड को देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया, तो इस साल इशान की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने  प्ले-ऑफ राउंड में जगह बनाई.  नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में इशान ने कप्तानी के लिए दिग्गजों साथी खिलाड़ियों से तारीफ बटोरी. 


3. संजू सैमसन: अनुभव अपरंपार, टीम को देते हैं सर्वश्रेष्ठ संतुलन

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जो संजू सैमसन ने इस साल टी20 विश्व कप में किया, उसे कभी भी नहीं भुलाया जा सकेगा. संजू एक और ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास न केवल कई साल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी  करने का अनुभव है, बल्कि बतौर विकेटकीपर ओपनर और कप्तान होने के नाते वह प्रबंधन को इलेवन में अतिरिक्त बॉलर/बल्लेबाज/ऑलराउंडर शामिल करने का मौका देते हैं. विश्व के बाद से ही संजू ने अपनी फॉर्म का जलवा आईपीएल में भी बरकरार रखा. निश्चित तौर पर वह अगले भारतीय टी20 कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं. 

4. श्रेयस अय्यर:  प्रदर्शन में निरंदरता शानदार, नैसर्गिक दावेदार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह लेने के लिए सबसे नैसर्गिक और प्रबल दावेदार हैं. पिछले करीब दो साल में अय्यर ने उस स्तर तक जाकर प्रदर्शन किया है, शायद जिस मानक से आदमी नीचे ही जाता है! अय्यर ने पिछले साल पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 17 मैचों में 50.33 के औसत से 604 रन बनाए. इसमें उन्होंने 6 अर्द्धशतक जड़े. वहीं, हालिया सीजन में उनकी फॉर्म में और सुधार किया.खत्म हुए सीजन में अय्यर ने 14 मैचों में 55.33 के औसत, 168.81 के स्ट्राइक रेट 498 रन बनाए. इसमें एक शतक और 5 अर्द्धशतक शामिल रहे. और अय्यर के    नए कप्तान बनने की नैसर्गिक वजह सूर्यकुमार यादव का नंबर-4 का क्रम भी है. 

5. तिलक वर्मा: इन वजहों से सबसे आगे 

यह सही है कि श्रेयस अय्यर का अपना दावा बहुत ही ज्यादा मजबूत है, लेकिन  बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार इस समय तिलक वर्मा अगला भारतीय टी20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे खड़े हैं. BCCI तिलक वर्मा को ऐसे खिलाड़ी के रूप में देख रहा है, जो तीनों फॉर्मेटों का खिलाड़ी है, जिसका हालिया प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है, भविष्य में टेस्ट क्रिकेट भी खेल सकता है. और उम्र भी जिसके साथ है. और सबसे बड़ा कारण उन्होंने भविष्य के तीनों फॉर्मेटों का खिलाड़ी के रूप में देखना है. यही वजह है कि इसी महीने श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है. वैसे तिलक भी नंबर-4 पर बहुत ही शानदार रहे हैं. फिर चाहे वह भारत के लिए खेले हों या फिर मुंबई इंडियंस के लिए. 

तिलक वर्मा ने खुद को टीम इंडिया के लिए संकटमोचक और फिनिशर दोनों ही रूप में साबित किया है. साल 2025 में आईपीएल में तिलक ने मिड्ल ऑर्डर में 14 मैचों में 42.50 के औसत से 460 से भी ज्यादा रन बनाए थे. इसमें 4 अर्द्धशतक और स्ट्राइक-रेट करीब 145 का था. इस साल तिलक ने आक्रामकता के स्तर को और बढ़ाया. हालांकि, 14 पारियों में उनका औसत कम (38.00) कम जरूर रहा, लेकिन स्ट्राइक रेट (करीब 152) ऊपर गया और मुश्किल हालात में टीम के लिए कई पारियां खेलीं. साल 2024 में नंबर-3 पर दक्षिण अफ्रीका दौरे में तिलक ने जो लगातार दो शतक (107* और 120*) बनाए, उस प्रदर्शन को उन्होंने अभी तक लगभग बरकरार रखा है. 
 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com