विज्ञापन

कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्रिकेटर के दादा बोले- बच्चे की पसंद ही हमारी पसंद

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ क्रिकेटर के रिश्ते पर मुहर लगाई है. बिहार के औरंगाबाद में ईशान किशन के दादा, अनुराग पांडे ने साफ कर दिया है कि परिवार ईशान की पसंद की लड़की से शादी के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया कि अदिति हुंडिया, ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और वे पेशे से एक मॉडल हैं.

कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, क्रिकेटर के दादा बोले- बच्चे की पसंद ही हमारी पसंद
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया.
  • भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में 40 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली.
  • ईशान किशन की गर्लफ्रेंड मॉडल अदिति हुंडिया हैं, जिनके साथ उनके रिश्ते को परिवार ने स्वीकार कर लिया है.
  • ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने स्पष्ट किया कि परिवार ईशान की पसंद की लड़की से शादी के लिए तैयार है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ishan Kishan girlfriend Aditi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेपकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत की टी-20 टीम में वापस लौटे ईशान किशन ने आज पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हाईप्रोफाइल मुकाबले में भी अपने बल्ले का जौहर दिखाया. ईशान किशन ने कोलंबो में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार फिफ्टी जमाई. पहले ही ओवर में बिना खाता खोले अभिषेक शर्मा के आउट होने से भारतीय टीम दवाब में थी. लेकिन ईशान की बल्लेबाजी ने टीम को उस दवाब से निकाल दिया. ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. ईशान की बल्लेबाजी के बीच उनके निजी जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. 

खबर है ईशान किशन के प्रेम प्रसंग की. दरअसल ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में ईशान की गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ी जानकारी दी है. 

ईशान किशन के दादा ने अदिति संग रिश्ते पर लगाई मंजूरी

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ क्रिकेटर के रिश्ते पर मुहर लगाई है. बिहार के औरंगाबाद में ईशान किशन के दादा, अनुराग पांडे ने साफ कर दिया है कि परिवार ईशान की पसंद की लड़की से शादी के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया कि अदिति हुंडिया, ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और वे पेशे से एक मॉडल हैं.

अदिति के साथ ईशान किशन.

अदिति के साथ ईशान किशन.

अनुराग पांडे ने एक आधुनिक सोच पेश करते हुए कहा कि "हमें वही स्वीकार करना चाहिए जिससे बच्चे खुश रहें." मालूम हो कि ईशान और अदिति काफी समय से चर्चा में रहे हैं, लेकिन परिवार के बड़े सदस्य की ओर से यह पहला इतना स्पष्ट सार्वजनिक बयान है.

देखिए ईशान के रिलेशन पर उनके दादा ने क्या कुछ कहा

ईशान के दादा बोले- अदिति मॉडल है, जयपुर में रहती है

ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने एक इंटरव्यू में बताया- "ईशान जिससे भी शादी करेगा मुझे स्वीकार है. उसके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे तो हमने करवा दी थी. अब इसकी भी करवा देंगे. अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है. वो जयपुर में रहती है. मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी."

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया.

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया.

जानिए कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली हैं. ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति के पिता जयपुर में कारोबारी हैं. अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं. यहीं से उनको मॉडलिंग की दुनिया में एक अलग पहचान मिलनी शुरू हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं. फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

ईशान किशन के साथ अदिति.

ईशान किशन के साथ अदिति.

2019 में हुई थी ईशान और अदिति के अफेयर की चर्चा

बताया जाता है कि 2019 IPL के दौरान ईशान किशन और अदिति हुंडिया के बीच अफेयर की चर्चा होने लगी थी. स्टैंड में अदिति की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल' के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी. हालांकि बाद में क्रिकेटर ईशान किशन और अदिति एक-दूसरे के करीब आए. अब दोनों के रिश्ते को लेकर ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने पुष्टि कर दी है. 

यह भी पढ़ें - IND vs PAK Live Score: कोलंबो में थमा ईशान किशन का तूफान, 77 रन बनाकर हुए बोल्ड, भारत को दूसरा झटका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com